गार्ड राजेश नेगी की मौत के बाद उसके सरकारी आवास और यमकेश्वर ब्लाक के कांडी गांव में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी, दो छोटी बेटियों, बेटे और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश की बड़ी बेटी याशी ने बताया कि उसके पापा उसे बहुत प्यार करते थे। वे दशहरे पर घर आए थे, उन्होंने दीवाली पर ढेर सारे पटाखों के साथ घर आने को कहा था। हम सब पापा का घर आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पापा हमको छोड़कर चले गए, इतना बोलते ही याशी बिलख पड़ी।