फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र से मिले तिब्बत के पीएम डॉ. सांगे

Sat, 01 Apr 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसांग सांगे ने शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। 
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर उत्तराखंड में बसे तिब्बत समुदाय के हितों को लेकर बात की। पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसांग सांगे ने कोटाला कम्यूनिटी हॉल का उद्घाटन किया। 
 
Trending Videos

कम्युनिटी समुदाय के लोगों से मुलाकात

उन्होंने कहा कि भारत ने एक अच्छे पड़ोसी का धर्म निभाया है। इतने सालों से हम यदि अपनी पहचान को बनाए हुए हैं तो उसके लिए भारतवासियों का शुक्रिया करते हैं। 

अपने पांच दिवसीय दौरे में देहरादून और आसपास स्थित बसी तिब्बत कम्युनिटी समुदाय के लोगों से मुलाकात के अलावा उन्होंने शरणार्थियों के लिए बने विभिन्न स्कूलों का भी दौरा किया। 
विज्ञापन

भारतवासियों का शुक्रिया क‌िया

शाम को प्रधानमंत्री सेलाकुई पहुंचे और टीसीवी स्कूल का निरीक्षण किया। दो अप्रैल को पोंटा साहिब जाएंगे और उसके अगले दिन उनकी देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवानगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें