फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ALERT! उत्तराखंड में इस दिन भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, पांच जिलों को सबसे ज्यादा खतरा

Sat, 05 May 2018 08:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
storm
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में इस दिन बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इसमें सबसे ज्यादा पांच जिलों को खतरा बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
rain in dehradun
प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में शनिवार से ही हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वहीं, राजधानी दून में ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सात मई की रात से मौसम में बदलाव होगा। आठ मई को तेज बारिश और अंधड़ की आशंका है।

4 of 5
storm in uttarakhand
बता दें कि, हाल ही में आए आंधी तूफान और बरिश के कहर से उत्तराखंड में पांच लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बादल फटने से भी कई जगह पर भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में विभाग ने एहतियातन सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
heavy rain
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को ही उत्तराखंड समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,  हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, बिहार, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश का उत्तर पश्चिम के इलाके, तेलंगाना, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तमिलनाडु के मध्य और केरल में आंधी-तूफान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें