फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में गुपचुप शादी करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, लेकिन खुल गया ऐसा राज कि मच गया हड़कंप

Fri, 04 May 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
marriage
लड़का लड़की मंदिर में शादी करने पहुंचे लेकिन एक ऐसी बात सामने आ गई कि वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युगल द्वारा मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी करने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों ने लड़की के नाबालिग होने की बात कह कर हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि युवक पर बहला-फुसलाकर शादी कर रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
child marriage
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के उम्र संबंधी अभिलेख जांचने के बात शादी रुकवा दी। फिलहाल लड़की पक्ष ने युवक के विरुद्ध कार्रवाई से इनकार कर दिया है। एसओ क्लेमेंटटाउन डीएस नेगी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे क्षेत्र के एक मंदिर में एक लड़का और एक लड़की शादी रचा रहे थे।

4 of 5
Seven rounds of marriage
इसी बीच वहां पर लड़की पक्ष के लोग पहुंच गए और लड़की के नाबालिग होने की बात कहकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां मामला सुलझवाने की बात की गई तब जाकर दोनों पक्ष बड़ी मुश्किल से माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
जहां लड़की के उम्र संबंधी कागजात देखने बाद लड़की की उम्र 17 साल छह महीने पाई गई। इसके चलते शादी पर तत्काल रोक लगा दी गई और लड़की को उसके घरवालों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें