फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अगले 24 घंटे संभलकर रहें, सात जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के साथ आंधी तूफान के आसार

Mon, 14 May 2018 04:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आज फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर 70 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफान भी आ सकता है। संबंधित विभागों को इस बाबत अलर्ट किया गया है। हालांकि, मंगलवार से प्रदेशभर में मौसम सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रविवार को तूफान और आंधी आ सकती है। अगले 24 घंटे में देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

4 of 5
snowfall in uttarakhand - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और चंपावत में आगामी 24 घंटे के दौरान तेज आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall in uttarakhand
उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर 70 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफान आने की भी आशंका है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें