फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के तीन झटकों के बाद भी सुरक्षित केदारनाथ धाम

Wed, 08 Feb 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
Kedarnath - फोटो : AmarUjala
सोमवार रात को 10.33 बजे से लेकर देर रात 1 बजे तक केदारनाथ में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद भी केदारनाथ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भूकंप के झटके से मंदिर सहित पूरी केदारपुरी थर्रा गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath dham - फोटो : file photo
जून 2013 की आपदा के बाद से अति संवेदनशील बने केदारनाथ पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। यहां अधिकांश भवनों में दरारें पड़ी हैं, जिनसे खतरा बना है।
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath dham
इन दिनों धाम में 7 फीट बर्फ पड़ी है। ऐसे में दरारों का आकलन करना मुश्किल हो रहा है, जिस तरह से भूकंप के झटकों से केदारनाथ धाम कांपा है, उससे यहां दरारें बढ़ने के साथ जमीनी खिंचाव भी बढ़ना तय है।

4 of 5
केदारनाथ - फोटो : AmarUjala
भूकंप के झटके के दौरान निम के कैप्टन सोबन सिंह सहित सभी लोग बाहर आग गए थे। ये लोग आधा घंटे आसमान के नीचे रहे। कैप्टन सोबन सिंह ने बताया कि भूकंप के तेज झटके से मंदिर सहित पूरी केदारपुरी थराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath wall - फोटो : AmarUjala
यह कहना मुश्किल है कि आपदा के दौरान मकानों में पड़ी दरारें चौड़ी न हुई हों, लेकिन बर्फ के कारण केदारनाथ की सही स्थिति बताना अभी मुश्किल है। जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि केदारनाथ धाम सुरक्षित है। वहां पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें