फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र में शादी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, डॉक्टरों से जानिए जरूरी जानकारी

Sat, 26 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : BBC
कम उम्र में शादी करने से ये गंभीर बीमारी हो सकती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के डॉक्टरों ने इसके बारे में बताया है। आप भी जान लीजिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
AIIMS
एम्स ऋषिकेश की ओर से आयोजित मासिक जन जागरूकता अभियान में विद्यालय में छात्राओं को (सर्विक्स कैंसर) गर्भाशय के मुख के कैंसर के बारे में बताया गया। यहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉक्टरों ने छात्राओं को सर्विक्स कैंसर के कारण व उपायों के बारे में बताया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रविकांत - फोटो : amar ujala
एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने अपने संदेश में बताया कि सर्विक्स कैंसर का उपचार संभव है। बताया कि किशोरावस्था में इसकी वैक्सीन लगाने से महिलाएं सर्विक्स कैंसर से सुरक्षित रह सकती हैं।
 

4 of 5
उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह, शारीरिक संबंध बनाने व बच्चा पैदा करने वाली महिलाओं और एक से अधिक पुरुषों से संबंध बनाने वाली महिलाओं में सर्विक्स कैंसर की आशंका अधिक रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cancer - फोटो : file photo
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा ने छात्राओं को इस बीमारी की पूरी जानकारी दी। इस बीमारी का पता पैप इस्मीयर टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें