फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके मोबाइल में पड़ा ये मैसेज करवा देगा जेल, इग्नोर करेंगे तो मुश्किल में फंस जाएंगे

Thu, 12 Jul 2018 07:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
mobile
फेसबुक, व्हाट्स एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह के मैसेज फॉरवर्ड करना अपको सलाखों के पीछे ले जा सकता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
mobile sms
फर्जी या अश्लील मैसेज भेजना या फॉरवर्ड करना, आपको जेल की हवा खिलवा सकता है। आईटी एक्ट के तहत फर्जी सूचनाएं फैलाने पर तीन साल की जेल और जुर्माना लगाया जा सकता है। व्हाट्स एप के जिस ग्रुप में फर्जी या अश्लील मैसेज भेजे जाते हैं, उसके एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
कई बार हम जाने-अनजाने फर्जी, अश्लील, झूठे या गलत मैसेज सोशल मीडिया पर भेज देते हैं। कई बार लोग बिना सच्चाई जाने किसी भी सूचना को फॉरवर्ड कर देते हैं। यह सामान्य बात लगती है लेकिन आपको जेल की हवा खिला सकती है। भारत में व्हाट्स एप या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई अलग से कानून नहीं है। ऐसे में आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।

 

4 of 7
court Order
भ्रामक सूचनाएं फैलाने पर तीन साल तक की सजा हो सकती है। वहीं, यदि यह भ्रामक सूचनाएं किसी भी माध्यम से लोक सेवा के पास पहुंची और वह इस पर कार्यवाही करते हुए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करता है तो आईपीसी की धारा 177 के तहत दो साल की कैद और जुर्माना या दोनों लगाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
व्हाट्सएप
एसटीएफ के एएसपी अजय सिंह ने बताया कि कई बार मैसेज भेजने वाले को ट्रैस करना मुश्किल होता है। इसलिए ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी तय की जाती है। ऐसे में किसी भी ग्रुप में अगर कोई फर्जी मैसेज चल रहा हो तो एडमिन भी उसके लिए समान रूप से जिम्मेदार माना जाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश में फर्जी मैसेज को वायरल किए जाने की तमाम घटनाएं हुई हैं, जिसके चलते हिंसा भी हो रही है। इसके बाद केंद्र सरकार ने व्हाट्स एप को इस पर नियंत्रण के निर्देश दिए थे। सरकार की आपत्ति के बाद व्हाट्सएप पर सेंड परमिशन फीचर एक्टिवेट किया गया है। यह फीचर ग्रुप एडमिन के लिए जारी किया गया है। इसे व्हाट्स एप बीटा एंड्रॉयड एप के लिए 2.18.201 वर्जन और आईफोन एप 2.18.70 स्टेबल वर्जन के लिए रोलआउट किया गया है। जल्द ही इसे विंडोज फोन में भी लाया जा सकता है। इस फीचर के जरिये ग्रुप एडमिन मैसेज को नियंत्रित कर सकेंगे। एडमिन की इच्छा के बिना ग्रुप में कोई भी मैसेज नहीं डाला जा सकेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mobile sms
यह सावधानियां बरतें
-किसी भी तरह का अश्लील फोटो या वीडियो शेयर न करें। 
-हिंसा वाला या सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले मैसेज आगे न भेजें।
-किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड करने की आदत बदलें।
-सत्यता जांचे बिना कोई मैसेज फॉरवर्ड न करें।
-बतौर एडमिन ऐसे मैसेज भेजने वालों को तुरंत ग्रुप से हटाएं।
-संभव हो तो ऐसे मैसेज भेजने वालों के खिलाफ शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें