फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या इनके साथ हुई डील के तहत कुख्यात सुनील राठी ने की मुन्ना बजरंगी की हत्या

Thu, 12 Jul 2018 07:16 AM IST
कुणाल दरगन, अमर उजाला,  हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को कुख्यात सुनील राठी द्वारा कत्ल करने के पीछे किसी बड़ी डील की बू आ रही है। दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक पूर्व बाहुबली सांसद ने राठी की मां को पिछले विस चुनाव में छपरौली से बसपा का टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। यह बाहुबली पूर्व सांसद यूपी के एक बड़े माफिया डॉन का राइट हैंड भी है। इसकी मुख्तार अंसारी गैंग से पिछले तीन दशक से चल रही अदावत किसी से छिपी नहीं है। चर्चा है कि राठी ने पूर्व सांसद से हुई डील के साथ ही उसका अहसान चुकाने के इरादे से मुन्ना को मौत के घाट उतार दिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sunil rathi
बताया जा रहा है कि माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के कत्ल की कहानी काफी समय पहले ही लिखी जा चुकी थी। चर्चा है कि योजनाबद्ध ढंग से ही राठी वेस्ट यूपी यानी अपने गृह क्षेत्र की जेल में शिफ्ट हुआ। उसकी कार्यस्थली हरिद्वार जिला ही उसकी दुधारु गाय है, जहां से वह रंगदारी वसूलता है। फिर भला वह वेस्ट यूपी की जेल को क्यों ठिकाना बनाना चाहेगा, जहां उसके पारिवारिक दुश्मनों की लंबी चौड़ी फौज है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील राठी - फोटो : amarujala
चर्चा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक बाहुबली सांसद ने राठी की मां को बसपा से टिकट दिलाया था और वह विस चुनाव के दौरान छपरौली में प्रचार करने भी पहुंचा था। हालांकि राठी की मां जीत नहीं पाई लेकिन पूर्व सांसद ने आर्थिक तौर पर भी राठी की मां के चुनाव में मदद की थी। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद ने ही मुन्ना के कत्ल की जमीन तैयार की है और राठी की कोई बड़ी डिमांड पूरी की गई है। यही नहीं उसने पूर्व सांसद का अहसान भी उतारा है। राठी की सीधे सीधे मुन्ना से कोई रंजिश नहीं थी लेकिन पूर्व सांसद के आका एक माफिया डॉन की दुश्मनी सीधे-सीधे मुन्ना-मुख्तार अंसारी से थी।  राठी की जो भी डील हुई हो, वह बात अलग है लेकिन वेस्ट और ईस्टन यूपी में उसकी धाक जम ही गई है।  

 

4 of 5
sunil rathi
उत्तराखंड की जेल का करेगा रुख
कुख्यात सुनील राठी अब उत्तराखंड की किसी जेल का रुख कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि राठी खुद को यहां सुरक्षित महसूस करेगा क्योंकि यहां की जेलें पहले भी राठी के लिए महफूज रही है। हरिद्वार जेल में रहते रहते ही उसने अपने आपराधिक कैरियर को बुलंदी तक पहुंचाया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunil rathi - फोटो : amar ujala
राठी के करीबी कुख्यात की पत्नी दून में  
कुख्यात सुनील राठी के एक करीबी और वेस्ट यूपी के कुख्यात की पत्नी देहरादून से गैंग ऑपरेट कर रही है। कुख्यात की पत्नी के देहरादून में छिपे होने की खबर उत्तराखंड एसटीएफ को भी है। लेकिन उसके खिलाफ कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य नहीं मिल पा रहा है। ताकि उस पर शिकंजा कसा जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें