रिजर्व बैंक द्वारा 200 और 50 रुपए के नोटों को जारी करने के बाद अब तीस रुपए के नोट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जी, हां इन दिनों 30 रुपए के नोट की एक फोटो व्हाट्सअप पर खूब शेयर की जा रही है। जिसके साथ ‌कुछ ऐसा लिखा जा रहा है जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। ये नोट 10 और 20 रूपए के आधे-आधे नोटों को एक साथ चिपका कर बनाया गया है।   नोट के सा‌थ लिखा जा रहा है " जरूरी नहीं हर कार्य हमारे प्रधानमंत्री जी ही करें कुछ हमारा भी कर्तव्य है"   "आज जनता द्वारा 30 रुपए का नोट जारी किया जा रहा है जो रात्रि 12 बजे के बाद मान्य होगा।"