मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में प्रतिनिधित्व का लंबे समय से इंतजार कर रहे उत्तराखंड पर नजर-ए-इनायत हो सकती है। यहां से भगत सिंह कोश्यारी या रमेश पोखरियाल निशंक को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
2 of 8
बीसी खंडूड़ी
- फोटो : AmarUjala
मोदी मंत्रिमंडल में उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व की बात करें तो उम्रदराज होने की वजह से गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी रेस से पहले ही बाहर हैं।
विज्ञापन
3 of 8
भगत सिंह कोश्यारी
नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी रेस में शामिल हैं, हालांकि उम्रदराज होने का फैक्टर उनके साथ भी जुड़ रहा है। वे कैसे चीजों को मैनेज करते हैं, ये देखना होगा।
4 of 8
अजय टम्टा
- फोटो : PTI
अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा राज्यमंत्री बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 8
रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : file photo
हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उम्र और प्रदर्शन के लिहाज से हाईकमान की कसौटी पर काफी हद तक फिट बैठते हैं, लेकिन उनको लेकर जो धारणा हैं, उसका टूटना बाकी है।
विज्ञापन
6 of 8
mala rajya laxmi
- फोटो : file photo
टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह की बात करें तो महिलाओं के प्रतिनिधित्व के नाम पर वह अपनी दावेदारी को आगे बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Trivendra Singh
त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम बन जाने के बाद झारखंड प्रभारी का पद फिलहाल खाली है। उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत इस वक्त राष्ट्रीय सचिव हैं। चर्चाएं ये भी हैं कि यदि तीरथ रावत का कद बढ़ाने की हाईकमान ने सोची तो झारखंड प्रभारी का पद फिर से उत्तराखंड के पाले में आ सकता है।
वैसे, हाईकमान हाल ही में केंद्रीय मीडिया विभाग के मुख्य संयोजक के तौर पर भी उत्तराखंड के अनिल बलूनी को जिम्मेदारी पहले ही दे चुका है। संगठन में एडजस्ट होने के लिए उत्तराखंड के कई बीजेपी नेताओं का दावा उम्रदराज होने के कारण चूकता दिखाई दे रहा है।