फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: कैसे उत्तराखंड की मर्दानियों ने शराब के ठेकों पर मचाया कोहराम

Mon, 10 Apr 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
protest - फोटो : amarujala
मुख्य मार्गों से हटाकर शराब के ठेकों को आबादी के बीच शिफ्ट करने को लेकर शनिवार को भी लोगों का गुस्सा बरकरार रहा। प्रेमनगर, सर्वे चौक, ईसी रोड, भंडारी बाग समेत करीब आधा दर्जनों स्थानों पर शराब के ठेके का विरोध हुआ। रात में लालपुल के पास मुख्य सड़क के किनारे खोले गए ठेके पर पहुंचकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
protest - फोटो : amarujala
उन्होंने ठेके पर रखी बोतलों को तोड़कर अपना गुस्सा जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। राजधानी में आबादी में खोली जा रहे शराब के ठेकों का विरोध लगातार जारी है। रात करीब नौ बजे लालपुल के पास मुख्य सड़क से सटे टिनशेड की दुकान में शराब की बोतलें रखी जा रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
protest - फोटो : amarujala
इसी दौरान इलाके की सुशीला चौधरी समेत अन्य महिलाएं पहुंची और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और उन्होंने दुकान में रखी शराब की बोतलें तोड़नी शुरू कर दीं।

4 of 5
protest - फोटो : amarujala
अन्य लोगों ने भी पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। स्थानीय पार्षद अनीता सिंह भी मौके पर पहुंची। लोगों ने उनका घेराव किया। पार्षद ने कहा कि ठेका किसी भी सूरत में नहीं खुलने दिया जाएगा। मामले की सूचना पर पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo - फोटो : demo
उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इस मौके पर मंजू, बबली शर्मा, सुनीता, पूनम, राहुल, प्रशांत पांडे, सीमा, राजीव चौधरी, विमला आदि मौजूद थीं। वहीं, प्रेम नगर, सर्वे चौक, ईसी रोड, भंडारी बाग आदि जगहों पर भी शराब के ठेकों का विरोध किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें