फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#UriAttack: जम्मू में हिदायीन हमले के बाद नेपाल बॉर्डर से भारत को खतरा, सुरक्षा तंत्र अलर्ट

Mon, 19 Sep 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
terror
जम्मू में फिदायीन हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने बार्डर में चौकसी बढ़ा दी है। विशेषकर नेपाल से भारत आने वालों की सीमा पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। कमांडेंट केसी राणा के निर्देश पर एसएसबी द्वारा समूचे बार्डर में कांबिंग शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

2 of 7
indian army
पूर्णागिरि मार्ग के बूम में तैनात एसएसबी की 57 वीं वाहिनी की सी कंपनी ने जवानों ने रविवार की सुबह से नेपाल बार्डर में सघन कांबिंग की। इधर, बनबसा में एसएसबी 57 वीं वाहिनी के प्रभारी एसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि कमांडेंट के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही करने वालों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। भारत-नेपाल पिलर संख्या 5 से धनुष पुल बीओपी तक पिलर संख्या 11 तक सघन पेट्रोलिंग की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 7
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : file photo
​वहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने नार्थ इंडिया के हवाई अड्डों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकी हवाई अड्डों को निशाना बना सकते है। ​लिहाजा, देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा भी लिया है।

 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
27 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी अलर्ट को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी हवाई अड्डों की सुरक्षा में सेंधमारी कर हमला कर सकते है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि आतंकी हमले का क्या तरीका अपना सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद नार्थ इंडिया के तमाम हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

5 of 7
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : AmarUjala
इसी के मद्देनजर जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। खुफिया तंत्र से जुड़े लोगों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रबंधों का खाका तैयार कर अफसरों को अपनी रिपोर्ट दे दी है।
 
विज्ञापन

6 of 7
एमए गणपति - फोटो : AmarUjala
पुलिस महानिदेशक एमए गणपति का कहना है कि विशेष तौर पर जौलीग्रांट को लेकर कोई अलर्ट नहीं आया है। यह अलर्ट पूरे नार्थ इंडिया में जारी किया गया है। अलर्ट को गंभीरता से लेकर जौलीग्रांट की सुरक्षा और पुख्ता की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
d
बता दें कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 27 सितंबर को चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। इस कारण अलर्ट को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें