हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के एक गांव में बकरीद पर उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब खुले मार्ग से कुर्बानी को लेकर जाने के विरोध में दूसरा समुदाय उतर आया। फिर क्या हुआ देखिए तस्वीरों में...
विज्ञापन
बकरीद पर खुले में ले गए कुर्बानी तो शुरू हो गया विरोध, तस्वीरें
2 of 8
घटना दोपहर करीब बारह बजे के आसपास की है। गांव के एक समुदाय के लोग कुर्बानी कर अपने घर लौट रहे थे। मांस को खुले में ले जाने का कुछ लोगों ने विरोध किया। इस बात को लेकर माहौल गर्म होने लगा।
विज्ञापन
बकरीद पर खुले में ले गए कुर्बानी तो शुरू हो गया विरोध, तस्वीरें
3 of 8
देखते ही देखते दूसरे समुदाय के ग्रामीण भी भारी संख्या में एकत्र होने लगे। दो समुदाय के आमने सामने आने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
बकरीद पर खुले में ले गए कुर्बानी तो शुरू हो गया विरोध, तस्वीरें
4 of 8
एसओ पथरी चंद्रभान सिंह अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ही समुदाय के लोग खिसक गए। गांव में तनाव पैदा होने पर आसपास के थाने कोतवाली की पुलिस फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन
बकरीद पर खुले में ले गए कुर्बानी तो शुरू हो गया विरोध, तस्वीरें
5 of 8
सीओ कनखल आरएस टोलिया, सीओ सदर राजेश भट्ट, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, एसओ कनखल रितेश शाह ने गांव में पैदल मार्च कर ग्रामीणों को शांति बनाए रखने को कहा। तस्वीर में गांव में घूम रहे युवक से पूछताछ करते एसपी देहात।
विज्ञापन
बकरीद पर खुले में ले गए कुर्बानी तो शुरू हो गया विरोध, तस्वीरें
6 of 8
संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई, क्षेत्राधिकारी कनखल को भी कैंप करने को कहा गया। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
बकरीद पर खुले में ले गए कुर्बानी तो शुरू हो गया विरोध, तस्वीरें
7 of 8
धनपुरा जिले का अतिसंवेदनशील गांव है। पहले भी कई मामलों को लेकर गांव सुर्खियों में रह चुका है। चाहे त्योहार किसी भी धर्म का क्यों न हो पुलिस प्रशासन को इस गांव में विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है।