किराएदार रखने वाले मकानमालिकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपने इस बात को नजरअंदाज किया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने चोरी एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र के तहत सभी मकान मालिकों और किराएदारों से अनुरोध किया है।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस
- फोटो : file photo
उनका कहना है कि सभी मकानमालिक अपने किराएदारों का पुलिस सत्यापन करवाने में सहयोग करें। यह कदम उनकी सुरक्षा के लिए ही उठाया जा रहा है। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी।
4 of 5
one page calendar
पुलिस 11 से 15 नवंबर तक घनसाली पुलिस बैरियर और चमियाला क्षेत्र के लोगों की सुविधा को देखते हए मुख्य बाजार चमियाला में 16 से 20 नवंबर तक पुलिस सत्यापन कैंप लगाया जाएगा।
उसके बाद पुलिस डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि जो मकान मालिक अपने किराएदारों और ठेकेदार अपने मजदूरों का सत्यापन नहीं कराते हैं, तो ऐसे मामले पकड़े जाने पर संबंधित का 10 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।