सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक की जंग जीतने वाली सायरा बानो मुस्लिम महिलाओं के लिए अब एक और जंग लड़ने का एलान कर चुकी हैं। पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित एक समारोह में सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक की जंग जीतने वाली सायरा बानो को प्रमोद महाजन स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
2 of 6
अनुपम खेर
- फोटो : SELF
उनके साथ पुणे फिल्म संस्थान (एफटीआईआई) के अध्यक्ष फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
तीन तलाक
- फोटो : self
महाराष्ट्र की विधायक और सामाजिक संस्था स्वच्छंद की अध्यक्षा मेधा विश्राम कुलकर्णी ने रविवार को पुणे में कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर और पूनम महाजन ने काशीपुर निवासी सायरा बानो को महाजन स्मृति सम्मान दिया।
4 of 6
sayra banu
उन्हें मानपत्र, स्मृति चिन्ह और महाराष्ट्र सम्मान पगड़ी प्रदान की गई। सायरा ने कहा कि तलाक की रूढ़िवादिता के खिलाफ उनके द्वारा किए गए संघर्ष को समारोह में उपस्थित हस्तियों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
5 of 6
sayra banu
- फोटो : amarujala
उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक में उनका संघर्ष जारी रहेगा। वह अब हलाला जैसी कुप्रथा के खात्मे के लिए लड़ाई शुरू करेंगी। सायरा के भाई अरशद ने कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने में उनकी बहन को त्रासदी झेलनी पड़ी है, बावजूद सायरा ने समाज के कथित ठेकेदारों से हार नही मानी।
अंतत: इंसाफ की जीत हुई। इधर, महाराष्ट्र के मुस्लिम सत्यशोधक मंच ने भी सायरा को सम्मानित किया। मंच के अध्यक्ष डॉ. शमशुद्दीन तबोकी ने मुस्लिम महिलाओं को जागृत करने के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष की मुक्तकंठ से सराहना की।