फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय: 1100 दीपक जलाकर राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें...

Wed, 01 Nov 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
uttarakhand
अमर उजाला उत्तराखंड उदय कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार से मंदिरों में आयोजनों से हुई। टपकेश्वर परिसर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पहुंचीं महिलाओं ने हवन-पूजन किया।
विज्ञापन

2 of 6
uttarakhand
वहीं सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में शहीदों को नमन करते हुए 1100 दीपक जलाए गए। इसके अलावा कई जगह विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के माध्यम से राज्य की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। अमर उजाला की ओर से 1 से 9 नवंबर तक उत्तराखंड स्थापना की खुशी का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
uttarakhand
जश्न का शुभारंभ बुधवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना से हुआ। इसके तहत टपकेश्वर परिसर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में हवन-पूजन हुआ। हवन में पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने आहुतियां दीं। इसके बाद भजन-कीर्तन हुए। इस मौके पर आचार्य बिपिन जोशी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सभी एकजुटता से कार्य करें। कोई भी विकास कार्य करने के लिए सरकारों का मुंह न देखें बल्कि स्वयं की हैसियत से भी राज्य के लिए कुछ कार्य करें।

4 of 6
uttarakhand
आयोजन में बद्रीनाथ धाम के पुजारी आचार्य भास्कर डिमरी, आचार्य खीमानंद भट्ट, कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम बहादुर, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, रविंद्र रावत, वीना अग्रवाल, बबीता शाह, प्रभा शाह, वंदना बिष्ट, मधुसूदन शर्मा, दर्शन लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

5 of 6
uttarakhand
वहीं उत्तराखंड उदय कार्यक्रम के तहत सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में शहीदों की याद में 1100 दीपक जलाए गए। शाम की आरती राज्य की खुशहाली के लिए समर्पित की गई। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि संपूर्ण आयोजन श्री श्री 108 रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
uttarakhand
इसमें विभिन्न संस्थाओं ने भागीदारी निभाई। इसके बाद सहारनपुर चौक पर शहीदों को नमन करते हुए 501 कैंडल्स जलाई गईं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर अग्रवाल महासभा, साईं युवा संगठन, आदर्श मंदिर, श्री श्याम सुंदर मंदिर, राम मंदिर दीपलोक के प्रतिनिधि, कुंवर जुपेंद्र सिंह, लाल चंद शर्मा, सुनील उनियाल गामा, राजीव जायसवाल, नीलम सहगल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें