फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, दून में बना उत्तराखंड का पहला फ्लाईओवर जनता के हवाले: PIX

Mon, 25 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
balliwala flyover - फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दून के बल्लीवाला में बना प्रदेश का पहला फ्लाईओवर सोमवार को आम जनता को समर्पित कर दिया। लोकार्पण के बाद फ्लाईओवर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 8
balliwala flyover - फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर का नामकरण टिहरी जनक्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन के नाम पर रखने की घोषणा की है। सोमवार सुबह बल्लीवाला चौक पर धार्मिक विधि विधान के बाद फीता काटकर मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर से वाहनों के संचालन को हरी झंडी दी।
विज्ञापन

3 of 8
balliwala flyover - फोटो : AmarUjala
इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देहरादून बड़े महानगर का स्वरूप ले रहा है। हमें यहां की सुविधाएं बढ़ानी होंगी। घंटाघर, गांधी पार्क के निकट अंडरपास, रिस्पना व भंडारी बाग में फ्लाई ओवर, मोहकमपुर में ओवर ब्रिज आदि काम किए जाने हैं।

4 of 8
balliwala flyover - फोटो : AmarUjala
सीएम ने कहा कि शहर के विकास में नगर निगम पार्टनर के तौर पर काम करे। विकास के लिए देहरादून अब और इंतजार नहीं कर सकता है। सीएम ने कहा कि सुविधाएं विकसित करने के लिए ही मलिन बस्तियों को मालिकाना हक का कानून बनाया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
balliwala flyover - फोटो : अमरउजाला
सीएम ने कहा एमडीडीए, नगर निगम के साथ दून के विकास के लिए कार्ययोजना बनाई जाएंगी। मेट्रो या मोनो रेल जैसे माध्यमों से वैकल्पिक यातायात सिस्टम विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
balliwala flyover - फोटो : AmarUjala
हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून तक इसका विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से वाया विकास नगर होते हुए सहारनपुर रेल लाइन की बात को भी उन्होंने भारत सरकार के समक्ष रखा है।
विज्ञापन

7 of 8
balliwala flyover - फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए में प्रस्तावित सड़कें स्वीकृत करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

8 of 8
balliwala flyover - फोटो : AmarUjala
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मेयर विनोद चमोली, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें