शिक्षक प्रदीप नेगी
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन क्लासेस, ई-सामग्री का निर्माण, ऑनलाइन क्विज, वीडियो कांफ्रेंस, वर्चुअल टूर, ग्लोबल प्रोजेक्ट, मोबाइल शिक्षा से बेहतर ढंग से बच्चों को शिक्षा देने में कार्य कर रहे हैं। ब्लॉग व मोबाइल एप, वेबसाइट, यूट्यूब चैनल आदि का निमार्ण नवाचार शिक्षा में किया है। कॉलेज में बच्चों के साथ ही अध्यापकों को भी ऑनलाइन शिक्षण के लिए ट्रेनिंग देते हैं। कोरोनाकाल के लॉकडाउन में पांच-पांच विद्यालयों के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया। उनका कहना है कि अगर लक्ष्य को ठान लिया जाए तो कोई भी अड़चन रास्ता नहीं रोक सकती है। अध्यापकों को आधुनिक दौर के साथ कदम से कदम मिलाकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। तभी जाकर वह बच्चों का सुनहरा कॅरिअर बना सकेंगे।