डीएवी पीजी कॉलेज में चल रही गढ़वाल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सोमवार को अनोखा नकलची पकड़ा गया। एक छात्र अपनी टांगों पर नकल सामग्री लिखकर पहुंचा। जब मामले की भनक लगी तो कॉलेज के शिक्षकों ने जांच की। पैंट उतरवाई तो अजब मामला था। कॉलेज ने कॉपी सील कर विवि को भेज दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डीएवी कॉलेज में सोमवार को हुई परीक्षाओं में कुल 18 नकचली पकड़े गए। कॉलेज में दोपहर की शिफ्ट में एग्जाम चल रहा था। इस दौरान जब डा. एसपी मित्तल जांच करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि छात्र ने अपनी दोनों टांगों पर नकल सामग्री लिखी थी। जब उसकी पैंट ऊपर कराई गई तो शिक्षक भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
3 of 5
demo
- फोटो : demo
आमतौर पर नकल के मामले में पर्ची मिलती है, जिसके साथ नकलची की कॉपी सील कर दी जाती है, लेकिन यहां समस्या यह थी कि टांगों पर लिखी हुई सामग्री को कैसे प्रूफ बनाएं। लिहाजा, डा. मित्तल ने छात्र की टांगों की तस्वीर ली। इसका बाहर लैब में फोटो बनवाए। यह फोटो और छात्र की उत्तर पुस्तिका सील कर विवि को भेज दी।
4 of 5
डीएवी कॉलेज में मंगलवार को होने वाली बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि इसके अलावा बीकॉम द्वितीय वर्ष और बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं अपने पूर्व के समय पर मंगलवार को आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में यह परिवर्तन केवल डीएवी कॉलेज में ही किया गया है। अन्य कॉलेजों में सभी विषयों की सही वक्त पर परीक्षा होगी। बीकॉम तृतीय वर्ष का एग्जाम अब मई के प्रथम सप्ताह में होगा, जिसकी तिथि जल्द ही जारी होगी।