हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। घायलों में उत्तर प्रदेश के सात पुलिस वाले भी शामिल हैं। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
accident
सोमवार को सहारनपुर के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का पचास करोड़ कैश लेने के लिए तीन वाहन मुरादाबाद के लिए रवाना हुए। एक मिनी ट्रक कैश लेकर चल रहा था और दो कारों में बैंक और पुलिस कर्मी सवार थे।
विज्ञापन
3 of 8
accident
सुबह करीब सवा ग्यारह बजे जैसे ही इन वाहनों का काफिला चिड़ियापुर के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही एक आल्टो कार की टवेरा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा और आल्टो के परखच्चे उड़ गए। पलटते हुए दोनों कारें सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
4 of 8
accident
सूचना पर एसओ श्यामपुर प्रदीप तोमर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आल्टो कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दो की हालत गंभीर है। इधर, पीछे चल रहे ट्रक और दूसरे वाहन में सवार बैंककर्मियों व पुलिसवालों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
5 of 8
accident
थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र (50) पुत्र राजबीर, रितेश (36) पुत्र राजेंद्र निवासीगण मोहल्ला कुरैशी, बत्ती बड़ा बाजार अमरोहा यूपी के रुप में हुई।
विज्ञापन
6 of 8
accident in haridwar
- फोटो : AmarUjala
घायलों में एसआई मनोज राठी, एसआई राजसिंह, एसआई बाबूराम, हेड कांस्टेबल सतवीर सिंह, हेड कांस्टेबल शौकिर, कांस्टेबल अमित, अभिमन्यु, टवेरा चालक विकास और आल्टो सवार अजय रस्तोगी, प्रमोद है।
विज्ञापन
7 of 8
accident in haridwar
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल एसआई मनोज राठी, बाबूराम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रकाश देवली ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिसवालों हालचाल जाना।