फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर जंगल में मंगल कर रहे थे रईसजादे, पड़ गया महंगा

Mon, 09 Jan 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार/देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
party - फोटो : amar ujala
नए साल पर उत्तराखंड के कोटद्वार‌ जिले में रिजर्व फॉरेस्ट में जश्न मनाना कई रईसजादों को महंगा पड़ गया। नए साल पर लैंसडोन वन प्रभाग के रिजर्व फारेस्ट में जश्न मनाने पर पौड़ी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर थापर ग्रुप की जेसीटी लिमिटेड कंपनी के मालिक समीर थापर, कारगो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन जयंत नंदा सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
party
रविवार देर शाम इन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अभय सिंह की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दे दिए गए हैं। यह आदेश रात में होने की वजह से उन्हें सोमवार को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस अभिरक्षा में रहेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
party
पौड़ी एसएसपी मुख्तार मोहसिन ने बताया कि लैंसडोन प्रभाग के कोल्हूचौड़ फारेस्ट गेस्ट हाउस में आर्मी की वर्दी में कुछ असामाजिक तत्वों के आटोमैटिक हथियार के साथ घुसने की सूचना मिली थी।
 

4 of 6
party
इस खबर पर एएसपी सरिता डोबाल और सीओ जेआर जोशी की अगुवाई में कोटद्वार के कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल और अन्य थानों की पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम जब मौके पर पहुंची तो कोल्हूचौड़ गेस्ट हाउस परिसर में कुछ लोग कैंप फायर कर रहे थे। कुछ लोग टैंट हाउस तो कुछ गेस्ट हाउस में मौजूद थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
party
पुलिस ने गेस्ट हाउस में रुकने की अनुमति दिखाने को कहा तो उन्होंने मोहिंदर सिंह के नाम से गेस्ट हाउस के तीन सुइट्स बुक करने की पर्ची दिखाई। आरक्षित वन क्षेत्र में अन्य लोगों के रुकने, टैंट लगाने और टैंट में रहने वालों के बारे में कोई कुछ नहीं बता पाया। ऐसे में उनके द्वारा वन अतिचार (फारेस्ट ट्रेसपास) किया गया, जिसके लिए उनके खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह इन लोगों को पौड़ी जेल में दाखिल कराया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
police
गेस्ट हाउस की तलाशी लेने पर एक कमरे से बड़े ब्रांडों की 171 बोतल शराब बरामद हुई। अवैध शराब रखने पर मोहिंदर सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गेस्ट हाउस के दूसरे कमरे से पुलिस को जर्मन मेड 300 बोर की राइफल और 23 कारतूस मिले हैं। उनके पास से एक टेलीस्कोप और कच्चा-पक्का मांस भी बरामद किया गया है। मांस को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने उनके आठ वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें