दुनिया की सात ऊंची चोटियों को फतह कर विश्व रिकार्ड कायम करने पर्वतारोही जुड़वां बहनों ताशी-नुंग्शी ने देहरादून, उत्तराखंड और देश को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन
दुनिया के आखिरी छोर पर जुड़वा बहनें, खास तस्वीरें
2 of 9
दोनों बहनों ने सातवीं सबसे ऊंची चोटी फतह करने के महज 12 दिन बाद ही स्कीइंग करते हुए दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर पहुंचने का कीर्तिमान स्थापित किया है। ताशी-नुंग्शी ने आठ दिन में यह अभियान पूरा किया। दोनों ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली जुड़वां बहनें हैं।
विज्ञापन
दुनिया के आखिरी छोर पर जुड़वा बहनें, खास तस्वीरें
3 of 9
दून के जोहड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय बहनों ताशी और नुंग्शी ने वर्ष 2012 में मिशन टू फॉर सेवन अभियान शुरू किया था। अभियान की आखिरी चोटी अंटार्कटिका स्थित माउंट विनसन पर दोनों बहनों ने 17 दिसंबर को तिरंगा फहराया।
दुनिया के आखिरी छोर पर जुड़वा बहनें, खास तस्वीरें
4 of 9
18 दिसंबर को बेस कैंप पर लौटने के बाद 21 दिसंबर से दोनों ने ‘ऊंचाइयों से आगे, दुनिया की हद तक’ अभियान के तहत दक्षिणी ध्रुव का सफर शुरू किया। अंटार्कटिका से 115 किलोमीटर की दूरी जुड़वां बहनों ने स्कीइंग कर पूरी की। दोनों के पास 30-40 किलो सामान भी था।
विज्ञापन
दुनिया के आखिरी छोर पर जुड़वा बहनें, खास तस्वीरें
5 of 9
इस दौरान -30 से -40 डिग्री तापमान, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की बर्फीली हवाओं के बीच स्कीइंग करते हुए दोनों ने अभियान के आठवें दिन 28 दिसंबर को दोपहर एक बजे दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
दुनिया के आखिरी छोर पर जुड़वा बहनें, खास तस्वीरें
6 of 9
मिशन में ताशी-नुंग्शी के साथ चीन और अन्य देशों के तीन पुरुष और एक महिला साथी भी रही। बता दें कि भारत की रीना कौशल धर्मसक्तू ही इससे पहले दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
विज्ञापन
दुनिया के आखिरी छोर पर जुड़वा बहनें, खास तस्वीरें
7 of 9
दोनों बहनों ने दो साल में पूरी दुनिया नाप ली। मिशन टू फॉर सेवन के तहत सबसे पहले अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर आठ फरवरी 2012 को तिरंगा फहराया।
दुनिया के आखिरी छोर पर जुड़वा बहनें, खास तस्वीरें
8 of 9
19 मई 2013 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एशिया की माउंट एवरेस्ट, 22 अगस्त 2013 को यूरोप में माउंट एल्ब्रुस और 29 जनवरी 2014 को दक्षिणी अमेरिका में माउंट अकांकागुआ को फतह किया।
दुनिया के आखिरी छोर पर जुड़वा बहनें, खास तस्वीरें
9 of 9
चौथी चोटी पापुआ न्यू गिनी की माउंट कार्सटेंज पिरामिड रही, जिस पर उन्होंने 29 जनवरी 2014 को तिरंगा फहराया। छठी चोटी उत्तरी अमेरिका की माउंट मे किनले पर वे चार जून 2014 और अंटार्कटिका की माउंट विनसन मैसिफ पर 17 दिसंबर 2014 को चढ़ीं।