फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा देवी को मिला देश का पहला ई-गोल्डन कार्ड, कई तरह की गंभीर बीमारियों का मिलेगा मुफ्त इलाज

Sat, 19 Jan 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
ई गोल्डन प्राप्त करती तारा देवी
आयुष्मान भारत योजना के तहत देश का पहला ई-गोल्डन कार्ड प्राप्त करने वाली रुद्रप्रयाग की तारा देवी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्ड सौंपा। इस मौके पर अन्य चार महिलाओं को भी कार्ड वितरित किए गए। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कार्यक्रम में शामिल सीएम त्रिवेंद्र
प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में वृद्ध और बच्चों के लिए ओपीडी को नि:शुल्क किया जा रह है। साथ ही माह में तीन दिन प्राइवेट अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर (सर्जन/गाइनोकोलॉजिस्ट) दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे। इन डॉक्टरों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया और वापस लाया जाएगा। जिला मुख्यालय महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम में शामिल सीएम त्रिवेंद्र
प्रदेश में 170 से अधिक सरकारी अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा गया है। ऋषिकेश एम्स सहित गुड़गांव के मेदांता में भी जरूरतमंद अपना इलाज करा सकेंगे। ऋषिकेश एम्स में भी इलाज के लिए पहुंचने वाले जरूरतमंदों की मदद के लिए दो आरोग्य मित्र तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है।

4 of 5
कार्यक्रम में शामिल सीएम त्रिवेंद्र
 इस सुविधा से गंभीर रूप से घायल या बीमार को तत्काल उचित उपचार मुहैया कराया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में चार-चार बेड के आईसीयू की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में ऑपरेशन सहित आपात चिकित्सा के लिए प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों से भी संपर्क किया जा रहा है। ये डॉक्टर माह में तीन दिन अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने भी अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यक्रम में शामिल सीएम त्रिवेंद्र
सीएमओ डॉ. एसके झॉ ने बताया कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत जनपद में नौ हजार से अधिक परिवारों के ई-गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। अभी तक 6 हजार 250 कार्ड बन चुके हैं। नगर क्षेत्रों सहित कस्बों व गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में सतेरखाल व धनपुर क्षेत्र के युवा गांव-गांव भ्रमण कर लोगों के कार्ड बनवाने में मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें