अनुष्का शर्मा की फिल्म NH 10 में उत्तराखंड की इस बेटी ने दमदार किरदार निभाया था। अब एक नई फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान की सीमा और कश्मीर संघर्ष पर आधारित है।
विज्ञापन
2 of 7
tanya purohit
उत्तराखंड की बेटी तान्या पुरोहित जल्द ही केएनसी मीडिया हाउस बैनर के तले आने वाली हिंदी फिल्म 'बियांड बाउंडरीज' में नजर आएंगी। यह फिल्म मशहूर मराठी फिल्म निर्देशक कमल नथानी द्वारा निर्देशित की गई है।
विज्ञापन
3 of 7
beyond boundaries
यह फिल्म भारत और पाकिस्तान की सीमा और कश्मीर संघर्ष पर आधारित है। तान्या ने फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाया है, जहां उन्हें सेना के एक अधिकारी की बेटी के रुप में दिखाया गया है, जो पूरी कहानी को फ्लैश बैक में बताती है।
4 of 7
tanya purohit
एक डिजिटल चैनल से बातचीत में तान्या ने बताया कि पिछले अक्टूबर माह में उन्होंने 4 से 5 दिन दिल्ली में शूटिंग की थी। यह सातों दिन और 24 घंटों की शूटिंग थी और यह किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही भावुक था, क्योंकि मैं सेना के एक अधिकारी की बेटी का रोल निभा रही हूं, जिनकी डायरी मुझे मिलती है। निर्देशक ने मुझे दृश्यों को बहुत ही खूबसूरती से समझाया और पूरी टीम ने यह सुनिश्चित किया कि मैं इस कैरेक्टर को ठीक ढंग से निभा पाउं। मेरे लिए यह अनुभव हमेशा यादगार रहेगा।
विज्ञापन
5 of 7
tanya purohit
वह आगे कहती हैं कि मुझे यह फिल्म संयोग से मिली। मेरे एक मित्र का मुझे कॉल आया और इस फिल्म के बारे में बताया। उसने मुझे एक छोटी ऑडिशन क्लिप भेजने के लिए कहा था। जिसमें मुझे एक तस्वीर से बात करनी थी। मैं अपने ऑफिस में यह क्लिप बनाकर भेज दी। कुछ ही मिनटों में मुझे अपने निर्देशक का फोन आया जिन्होंने कहा कि उन्हें ऑडिशन बहुत पसंद आया और वे मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
tanya purohit in nh 10
पहले मुझे लगा कि यह सब मजाक है। लेकिन तब मुझे एक और ऑडिशन क्लिप भेजने को कहा गया। जिसे मैंने मंडी हाउस, दिल्ली में बनाया और भेज दिया। जहां से मुझे पता चला कि मैं फिल्म की टीम का हिस्सा बन गई हूं।
फिल्म मे तान्या के अलावा कई प्रभावशाली एक्टर्स भी काम कर रहे हैं। जिनमें मुकेश तिवारी, रजत बेदी और माडलिंग से एक्टिंग की दुनिश में आई सुरभी कक्कड़। बियांड बाउंडरीज 15 अगस्त 1947 को रिलीज होगी।