फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र पर तंत्र साधना है बेहद फलदायी, जानिए किस तरह होती है यह साधना

Sun, 09 Oct 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 9
tantrik
नवरात्र पर तंत्र साधना के लिए हरिद्वार के निर्जन क्षेत्रों में देश के विभिन्न भागों से अनेक तंत्र साधक यहां पहुंचे हैं। इन वनों नवरात्र पूजा पहले से चल रही है।
विज्ञापन

2 of 9
tantrik
छठे नवरात्र को कात्यायनी और सप्तम को कालरात्रि की विशेष पूजा शुक्रवार को सुबह शुरु हो गई। कालरात्रि की साधना दोनों दिन पूरी रात चलेगी।
 
विज्ञापन

3 of 9
tantrik
पंचपुरी के सभी प्रमुख मंदिरों में 10 दिन सभी देवियों की पूजा-अर्चना की जाती है, किंतु कात्यायनी और कालरात्रि की विशेष आराधना होती है।
 

4 of 9
tantrik
दो वर्ष पूर्व तक हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में सप्तम कालरात्रि को पशु बलि भी दी जाती थी। जनसमुदाय और धार्मिक जनों के निरंतर विरोध के चलते गतवर्ष पीठाधीश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने बलि प्रथा बंद कर दी।
 
विज्ञापन

5 of 9
tantrik
इस वर्ष भी प्रथा का अनुकरण नहीं किया जाएगा। प्रतीकात्मक रूप से पेठे, तरबूज और कद्दू की बलि प्रदान की जाती है। बलि प्रथा समूचे उत्तराखंड में बंद हो चुकी है।
 
विज्ञापन

6 of 9
tantrik
सप्तम कालरात्रि भगवती महाकाली का दिन है। इस दिन अनेक साधक खप्परधारी काली के अनेक रूपों की अपने तरीकों से पूजा करते हैं। महाकाली ने कई असुरों का वध कर देवताओं को भयमुक्त किया था।
 
विज्ञापन

7 of 9
प्रत्येक चार नवरात्रों में मनसा देवी पर्वत माता तथा चंडी देवी पर्वतमाला के निर्जन क्षेत्रों में कालरात्रि की दो दिवसीय अर्चना के लिए साधकों का आना जाना लगा रहता है।

8 of 9
- फोटो : Demo pic
ये साधक दो गुप्त नवरात्रों में पूरे नौ दिन और शारदीय तथा वासंती नवरात्रों की दो रात्रियों में तंत्र पूजा के माध्यम से भगवती को रिझाते हैं। तंत्र शास्त्र को सभी धर्मग्रंथों में मान्यता प्रदान की गई है। 
विज्ञापन

9 of 9
chandi devi temple
नीलधारा के उस पार चंडी देवी की तलहटी में प्रख्यात तंत्र सम्राट बाबा कामराज की कर्मस्थली थी। करीब 800 वर्ष पूर्व बाबा कामराज ने तंत्र के अनेक सूत्र यहां रचे। दक्षिण काली अति प्राचीन काल से तंत्र साधकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें