फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: इन विकलांगों का टैलेंट देख सब हो जाते हैं हैरान

Mon, 03 Aug 2015 08:29 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
गुमखाल निवासी उम्मेद सिंह के दोनो बेटे 26 वर्षीय निर्मल, 21 वर्षीय मुकेश और 18 वर्षीय बेटी अंजली जन्म से नेत्रहीन हैं। लेकिन तीनों के गले में सरस्वती विराजमान हैं। ‘आवा दीदियों भुल्यों आवा नांगी धरती तै सजावा, डांडी बणी बणी लगावा...’ प्रस्तुति में सुरों का बेजोड़ ताल-मेल देख हर दर्शक ने इनकी प्रतिभा को सलाम किया।
विज्ञापन

PICS: इन विकलांगों का टैलेंट देख सब हो जाते हैं हैरान

2 of 5
देहरादून के नगर निगम के टॉउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विकलांग प्रतिभाओं की प्रतिभा देख हर कोई हैरान था। विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने अपनी कला से साबित कर दिया कि वह भले ही विकलांग हैं, लेकिन किसी से कम नहीं। किसी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा तो किसी ने नृत्य में छाप छोड़ी। उनकी प्रस्तुति ने हर दर्शक को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

PICS: इन विकलांगों का टैलेंट देख सब हो जाते हैं हैरान

3 of 5
जय हो नंदा देवी तेरी जय बोला, कश्मीर बॉडर प्यारी, केन मारी होली मिस्कॉल... जैसे लोकप्रिय गढ़वाली गीत गाने वाले लोक गायक वीरु बिष्ट ने अपनी कमजोरी को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। गाड़ी चलाने के दौरान हुई दुघर्टना में रीढ़ की हड्डी टूट जाने से वह पिछले पंद्रह सालों से व्हीलचेयर पर हैं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

PICS: इन विकलांगों का टैलेंट देख सब हो जाते हैं हैरान

4 of 5
उत्तराखंड के वाद्य यंत्र हुड़की को देश विदेश में पहुंचा रहे प्रवीण कुमार को यह विरासत में मिली है। उन्होंने अपने दादा और पिता से हुड़की बजाना सीखा। जिसकी आज वह बेहद बारीकी से जानकारी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: इन विकलांगों का टैलेंट देख सब हो जाते हैं हैरान

5 of 5
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए और उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों को आगे ले जाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें