फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: आतिशबाजी की गूंज और जुबां पर भारत माता की जय के नारे, उत्तराखंड में ऐसे मना भारत की जीत का जश्न

Sun, 30 Jun 2024 08:06 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में भारत की जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
भारत ने जैसे ही टी-20 वर्ल्ड कप जीता राजधानी देहरादून में घंटाघर, कोटद्वार में झंडा चौक, रुड़की, हरिद्वार और कुमाऊं में भी शनिवार रात का नजारा देखने लायक था। भारत के विश्वकप जीतते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा।

भारतीय टीम ने देशवासियों को खुशी और गर्व से भर दिया तो लोगों ने जमकर जश्न मनाया। चारों तरफ पटाखों की आवाज आ रही थी और घंटाघर में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी के चेहरे पर चमक और खुशी थी।
विज्ञापन

2 of 6
उत्तराखंड में भारत की जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक सभी प्रमुख इलाकों में शनिवार रात 11.30 बजे काफी भीड़ थी। कोई मोबाइल में लगा था, तो कोई दुकानों पर टीवी देख रहा था।

Uttarakhand: पहली बार UKPSC की भर्ती में पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा आरक्षण, पीसीएस परीक्षा से होगी शुरुआत
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड में भारत की जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के आखिरी ओवर में जैसे ही सूर्य कुमार यादव ने कैच लपका, लोग चिल्ला उठे। लोगों ने कहा- सूर्या ने हाथ से फिसलता वर्ल्ड कप लपक लिया है।

4 of 6
उत्तराखंड में भारत की जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद के बाद तो हर तरफ जीत का जश्न शुरू हो गया। आसमान में आतिशबाजी तो जुबां से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगते रहे।
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड में भारत की जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते चारों ओर उत्सव का माहौल हो गया। लोग सड़कों पर उतर आए, हर तरफ गाड़ियों के हॉर्न बजने लगे और लोग गाड़ियों पर तिरंगे लहराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में भारत की जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात थी- जय हो। और ऐसी खुशी हो भी क्यों न, 17 साल बाद भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जो अपने नाम किया है। उधर, भारत की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें