फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय ने वैज्ञानिकों को दिए ऐसे संकेत जिन्हें जानकर टेंशन में आ जाएंगे आप

Mon, 29 Jan 2018 08:47 AM IST
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 7
himalaya
सर्दियों में हिमालय ने वैज्ञानिकों को ऐसे संकेत दिए हैं। जिन्हें जानकर आप टेंशन में आ जाएंगे। पढ़िए ये खास रिपोर्ट...


 
विज्ञापन

2 of 7
himalaya
इस बार जाड़े के सीजन में अभी तक बारिश और बर्फबारी नहीं होने से बर्फ से लकदक रहने वाला हिमालय भी श्रीहीन हो गया है। बारिश न होने का असर सूखे के रूप में सामने है तो हिमालय की बर्फविहीन चोटियां आने वाले दिनों में पानी के संकट का संकेत दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कौसानी से हिमालय में दिखाई देने सूर्यास्त का नजारा। - फोटो : amar ujala
वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पूरे जाड़े के सीजन में बर्फबारी नहीं होने से गर्मियों में पानी का गंभीर संकट पैदा हो सकता है। बारिश और बर्फबारी नहीं होने से जहां जल स्रोत रिचार्ज नहीं हो पाएंगे वहीं हिमालय में बर्फ कम रहने से नदियों में भी पानी कम हो जाएगा।

 

4 of 7
उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऐसे इलाकों में जाते हैं यारसागंबू ढूंढने - फोटो : amar ujala
जाड़े का सीजन खत्म होने की ओर है, लेकिन अभी तक पहाड़ में न तो अच्छी बारिश हुई है और न ही बर्फबारी। बीते दिसंबर में उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फ की हल्की चादर बिछी थी जो बीते कुछ दिनों से पड़ रही धूप में साफ हो गई है। हाल ये है कि आमतौर पर मई-जून में बर्फ पिघलने पर ओम पर्वत में दिखाई देने वाली ओम की आकृति अभी से उभरने लगी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
himalayan park
जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान के निदेशक किरीट कुमार का कहना है कि दिसंबर मासांत से लेकर जनवरी तक बर्फबारी होने पर हिमालय में अच्छी बर्फ जमा हो जाती है लेकिन फरवरी और मार्च में बर्फबारी होने पर हिमालय में बर्फ ज्यादा नहीं टिकती है और तामपान बढ़ने से जल्द पिघलने लगती है। उन्होंने कहा कि बारिश-बर्फबारी नहीं होने से जहां फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है वहीं इससे फलों के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। सेब आदि कुछ फलों को ठंड की अधिक आवश्यकता होती है, अन्यथा उनमें अच्छा बौर नहीं आ पाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
rain in dehradun
वैज्ञानिकों के मुताबिक जाड़े में बारिश नहीं होने का व्यापक असर पड़ेगा। जल स्रोत रिचार्ज नहीं हो पाएंगे और गर्मियों के मौसम में नदियों में भी पानी कम रहेगा क्योंकि हिमालय में जाड़े के सीजन में इकट्ठा होने वाली बर्फ ही गर्मियों में पिघलकर नदियों में पानी के रूप में आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Pantnagar University
इस बार अब तक हिमालय क्षेत्र में नाममात्र की ही बर्फ गिरी है। बीते कुछ दिनों से धूप आने के बाद बर्फ पिघलने से हिमालय भी रूखा लगने लगा है। इस सीजन में फिलहाल फरवरी तक बारिश की संभावनाएं बनी रहती हैं। अगर फरवरी तक भी अच्छी बारिश हो जाए तो भी थोड़ा राहत मिल जाएगी। अन्यथा हालत काफी बिगड़ सकते हैं। हिमालय में बर्फ नहीं टिकने की स्थिति में ग्लेशियर ही पिघलने लगेंगे। यह स्थिति हिमालय की सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जा सकती।
- किरीट कुमार, निदेशक, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान, कोसी कटारमल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें