फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाई और पत्नी को छोड़ युधिष्ठिर अकेले निकले थे स्वर्ग की ओर, जानिए एक रोचक कथा

Tue, 27 Jun 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
swargarohini
हमेशा अपने भाईयों और पत्नी को तरजीह देने वाले धर्मपरायण युधिष्ठिर अंतिम समय में सभी को छोड़कर स्वर्ग के लिए अकेले निकले थे। जानिए, यह रोचक कथा...
विज्ञापन

2 of 6
swargarohini
हम बात कर रहे हैं कि बदरीनाथ धाम से नारायण पर्वत पर 30 किमी दूर, जिसे स्वर्गारोहिणी भी कहा जाता है। यह क्षेत्र वर्षभर बर्फ से ढका रहता है। मार्ग का ज्यादातर हिस्सा हिमखंडों से पटे रहने के कारण इस सफर में तीन दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
swargarohini
कुदरत ने यहां खुले हाथों से सुंदरता बिखेरी है। कहीं झरने तो कहीं दूर तक फैले बुग्याल (मखमली घास के मैदान) यात्रियों व प्रकृति प्रेमियों को सम्मोहित सा कर देते हैं। चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़िया असीम शांति का अहसास कराती हैं। जिधर नजर दौड़ाओ सैकड़ों प्रजाति के रंग-बिरंगे फूल यात्रियों की आगवानी करते नजर आते हैं।

4 of 6
swargarohini
कहते हैं कि राजपाट छोड़ने के बाद पांचों भाई पांडव द्रोपदी सहित इसी रास्ते से स्वर्ग गए थे। लेकिन भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव व द्रोपदी तो स्वर्गारोहिणी पहुंचने से पहले ही मृत्यु को प्राप्त हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
swargarohini
लेकिन, धर्मराज युधिष्ठिर ने एक स्वान के साथ पुष्पक विमान से सशरीर स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया। इस मान्यता ने स्वर्गारोहिणी का महत्व और बढ़ा दिया।  स्वर्गारोहिणी जाने के लिए जोशीमठ तहसील प्रशासन की अनुमति जरूरी है। इसके अलावा वन विभाग से भी यहां जाने की अनुमति लेनी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
व्यास झील
स्वर्गारोहिणी में तीन किमी व्यास की एक विशाल झील है। यात्री स्वर्गारोहिणी पहुंचकर इस झील की परिक्रमा जरूर करते हैं। मान्यता है कि झील की परिक्रमा करने से उन्हें पुण्य प्राप्त होता है।
(अमर उजाला इन तथ्यों की तस्दीक नहीं करता है। यह केवल मान्यताओं के आधार पर ही पेश क‌िए गए हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें