द्वारिका शारदा एवं ज्योर्तिपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने स्वामी अच्युतानंद तीर्थ की ओर से पीठ पर स्वयं को शंकराचार्य लिखने या बताने पर आपत्ति की है।
विज्ञापन
2 of 5
Shankaracharya
- फोटो : amarujala
उन्होंने बताया कि स्वामी अच्युतानंद तीर्थ के खिलाफ फर्जी तरीके से स्वयं को शंकराचार्य घोषित करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
3 of 5
स्वरूपानंद।
- फोटो : अमर उजाला
कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में पत्रकार वार्ता में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
4 of 5
swami achyutanand
- फोटो : amar ujala
कहा, कुछ लोग स्वयं को शंकराचार्य बता रहे हैं, जबकि देश में चार पीठ ज्योर्तिमय, गोवर्द्धन,श्रृंगेरी तथा द्वारिका -शारदा पीठ है। उनमें से दो पीठ ज्योर्तिमय एवं द्वारिका शारदा पर वे आसीन हैं, लेकिन कुछ लोग इन पीठों पर गलत तरीके से स्वयं को शंकराचार्य बता रहे हैं।
स्वामी अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने स्वामी अच्युतानंद तीर्थ के गुरु भूमानंद पर भी सवाल उठाए। कहा कि क्या ये लोग कभी पीठ पर गए और शंकराचार्य की मर्यादा के बारे में क्या उन्हें पता है। उन्होंने बताया कि अच्युतानंद तीर्थ पर जिला देवभूमि द्वारका स्थित पुलिस थाने में ब्रह्मचारी नारायणानंद ने मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। जिसकी जांच जारी है।