उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मुदस्सिर के बड़े भाई मुजम्मिल ने बताया कि वह कभी देश से बाहर नहीं गया है। वह कैसे इन लोगों के संपर्क में आया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह गांव में भी ज्यादा दिन नहीं ठहरता था। काम के सिलसिले में ज्यादातर सहारनपुर और इसके बाद ज्वालापुर ही रहता था। हां, वह करीब चार-पांच साल पहले मक्का उमरा करने जरूर गया था।