ज्योतिषों का मानना है कि ग्रहण काल के दौरान यात्रा, खान-पान व शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ग्रहण का हमारे जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में ग्रहण खत्म करने के बाद कुछ उपाय करना जरूरी होता है। जिससे हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
2 of 6
ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांतराज ने बताया कि ग्रहण शुरू होने व समाप्त होने के बाद गंगा में स्नान अवश्य करें। गंगा में स्नान न कर पाएं तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगा जल मिला लें।
विज्ञापन
3 of 6
ग्रहण के बाद जब स्नान करें तो उसके बाद धुले हुए कपड़े पहनें।ग्रहण के वक्त पहने कपड़ों को किसी गरीब को दान दे देना चाहिए।
4 of 6
उन्होंने बताया कि ग्रहण समाप्त होने पर सरसों तेल, उड़द, तांबे का बर्तन, गुड़, सोना, वस्त्र दान करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
इसके अलावा अपने पितरों को याद करें और उनके नाम पर गरीबों को जो बन पड़े दान दें। उनके नाम से अन्न, वस्त्र, धन एवं फल आदि का दान शुभ माना जाता है।