astrology
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु हैं। जब इनका सामना होता है तो प्रभाव बुरा ही होता है। नव संवत्सर अब कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। इस साल की विशेषता है कि इस वर्ष पुरुषोत्तम मास पड़ रहा है। धर्मनगरी में पुरुषोत्तम मास और संवत्सर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष का राजा सूर्य होगा और मंत्री पद का दायित्व शनिदेव संभालेंगे।