पराक्रम दिवस पर हथियार प्रदर्शनी
इस दौरान सेना के अधिकारियों ने लोगों को सैन्य हथियारों एवं उपकरणों के अलावा सेना के पराक्रम व शौर्य की जानकारी दी। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग पहुंचे। इसके साथ ही मिलिट्री बैंड, सीमा पर तैनात सैनिकों की जीवनी पर आधारित वीडियो व सेल्फी वाल प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर योगवीर ने बताया कि जवानों की वीरता और पराक्रम को प्रदर्शित करने के लिए देश के 51 शहरों में पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को 7.62 एमएमजी राइफल, 30 एमएम एजीएल/एजीएस, 7.62 एमएम एके-47, 5.56एमएम इंसास एलएमजी, 5.56 एमएम इंसास राइफल, 40 एमएम एमजीएल, 81.एमएम मोर्टार, 120 एमएम मोर्टार एम्युनिशन हथियार दिखाए गए।