फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावतार बाबा के भक्त कैसे बन गए सुपरस्टार रजनीकांत, गुफा में घंटों तक लगाते हैं ध्यान

Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का उत्तराखंड के द्वाराहाट स्थित योगदा आश्रम से गहरा नाता रहा है। महावतार बाबा में उनकी अगाध श्रद्धा है। वे महाअवतार बाबा के भक्त कैसे बने इसके पीछे भी खास वजह है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वे महावतार बाबा की केवल फोटो मात्र से ही खासे प्रभावित हो गए थे। बताते हैं कि दक्षिण भारत में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बाबा जी की फोटो देखते ही उनकी आध्यात्मिक प्रवृत्तियां जाग उठी थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उस समय तक वह बाबा जी के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे। 2002 में पहली बार अभिनेता रजनीकांत यहां योगदा आश्रम पहुंचे। आश्रम के तत्कालीन संचालक स्वामी नित्यानंद गिरि महाराज से उनकी मुलाकात हुई। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
महाराज ने रजनीकांत को बाबा और योगानंद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद पांडवखोली स्थित महावतार बाबा की गुफा दिखाई। यहां उन्हें क्रिया योग की दीक्षा भी दी गई। यही श्रद्धा उन्हें योगदा आश्रम खींच लाती है। आध्यात्मिक शांति के लिए वे जब भी मौका लगता है यहां आते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को भी उन्होंने यहां पहुंचने के बाद योगदा आश्रम में एक घंटा ध्यान किया। उसके बाद वह अपने मित्र ग्राम कौंला में गुरुशरणम चले गए। इसके बाद कुकूछीना से पांच किमी की पैदल यात्रा कर पांडवखोली स्थित महावतार बाबाजी की गुफा पहुंचे। गुफा के दर्शन के बाद उन्होंने कुछ समय वहां भी ध्यान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रजनीकांत पैदल ही कुकूछीना पहुंचे। उन्होंने यहां एक दुकान में बैठकर चाय की चुस्कियां लीं। इस बार सिने अभिनेता काले बाल और काली दाढ़ी में दिखाई दिए जबकि गत वर्ष जब वह यहां आए थे तो सफेद बाल और सफेद दाढ़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें