फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ 2019 : उगते चांद को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने व्रत खोल पति से लिया आशीर्वाद, तस्वीरें

Fri, 18 Oct 2019 09:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • महिलाओं ने मंदिरों में की शिव, पार्वती और कार्तिकेय की पूजा 
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर सुबह से शाम तक मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का दौर चला। दोपहर बाद व्रती महिलाओं ने सामूहिक कथा और पूजा अर्चना की।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
व्रती महिलाओं ने रात आठ बजकर 18 मिनट पर चांद दिखते ही छलनी में दीपक रखकर छलनी से साजन का दीदार किया। उसके बाद अर्घ्य देकर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले निर्जला व्रत रहीं महिलाएं शाम 7:30 बजे से ही परिवार के साथ छतों पर पहुंचकर चंद्रोदय का इंतजार करने लगीं। शाम के समय महिलाओं ने चौथ माई की कथा सुनी और आरती उतारकर अखंड सौभाग्य का वर मांगा।
 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चौथ माई को मिठाई, चूरे बताशे, खील, खिलौने, चावल के आटे और दूध की मिठाई का भोग लगाया। विकासनगर स्थित गीता भवन और चकराता स्थित सनातन धर्म मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से चौथ माई की कथा सुनी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के कई इलाकों में चांद के नजर आते ही बच्चों संग बड़ों ने आतिशबाजी भी की। सज-धज कर छतों पर एकत्र हुई महिलाओं ने मिट्टी के रंग-बिरंगे करवा और धातुओं के करवा से पूजन कर अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व खरीददारी के लिए बाजार में भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर भी गुलजार नजर आए। डॉ. पं. सुनील पैन्यूली ने बताया कि लोक मान्यता है कि करवे की टोटी से जाड़ा निकलता है। ऐसे में करवाचौथ के बाद ठंड में इजाफा होने लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें