फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे, इस गुफा में क्या करने पहुंच गए सुपरस्टार रजनीकांत, करने लगे ये काम

Thu, 15 Mar 2018 07:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
rajinikanth
इन पथरीले रास्तों पर होकर सुपरस्टार रजनीकांत इस गुफा में पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 5
Rajinikanth
तीन दिवसीय प्रवास पर तीर्थनगरी पहुंचे फिल्म स्टार रजनीकांत ने बुधवार सुबह योगाभ्यास से दिन की शुरुआत की। इसके बाद आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती समाधि मंदिर में पूजा की और गूलर स्थित वशिष्ठ गुफा के दर्शन किए।

 
विज्ञापन

3 of 5
rajinikanth
दयानंदनगर (शीशमझाड़ी ) स्थित दयानंद आश्रम में बीते मंगलवार को पहुंचे फिल्म अभिनेता रजनीकांत बुधवार को तड़के पांच बजे उठे। आश्रम के महाप्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि रजनीकांत ने पहले योगाभ्यास किया और इसके बाद आश्रम परिसर स्थित ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 

4 of 5
rajinikanth
मंदिर से निकलकर मोक्षदायिनी मां गंगा का आचमन कर आशीर्वाद लिया और दक्षिण भारतीय व्यंजन उपमा और चटनी का नाश्ता किया। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर स्थित वशिष्ठ गुफा के लिए दर्शन के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि फिल्म स्टार रजनीकांत आध्यात्मिक यात्रा के तहत दयानंद आश्रम में तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। वह स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य हैं और परिवारीजनों के साथ तीर्थनगरी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनीकांत
शानदार अभिनय से प्रशसंकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले फिल्म अभिनेता रजनीकांत को देखने के लिए प्रशंसक बेताब दिखे। उनके ऋषिकेश में होने की भनक लगते ही बुधवार को विभिन्न स्थानों से प्रशंसक आश्रम में अभिनेता से मिलने के लिए पहुंचे गए, लेकिन रजनीकांत के सुबह ही वशिष्ठ गुफा के दर्शन को निकलने के चलते फैंस मायूस हो गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें