गर्मियां शुरु हो गई हैं। ऐसे में अगर वीकेंड पर घूमने आ प्लान है तो यहां आइए... कुमाऊं में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। मैदानों में दिन में सूर्यदेव ने तपाया लेकिन शाम होते-होते बादल घिर आए और कुछ स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर शाम पांच बजे बाद हिमपात हुआ। हिमपात से मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुनस्यारी के साथ ही जिले भर के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट आ गई।