फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अस्पताल पहुंचीं सनी लियोनी, ढाई घंटे तक कराया चेकअप, जानिए पूरा माजरा

Tue, 26 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
पिछले कई दिनों से बीमार चल रहीं एक्ट्रेस सनी लियोनी फिर से अस्पताल पहुचीं। छुट्टी मिलने के 48 घंटे बाद फिर से रविवार शाम को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गईं। वह अस्पताल में करीब ढाई घंटे तक रहीं। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान उनकी सीने में थोड़े दर्द की शिकायत पर चेस्ट चेकअप किया गया। साथ ही एक्सरे भी कराया।
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone - फोटो : amar ujala
बता दें कि बृहस्पतिवार को अभिनेत्री सनी लियोनी रामनगर में एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला सीजन-11 की शूटिंग कर रहीं थी। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर बाउंसरों और कर्मचारियों ने सनी को रामनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। आराम मिलने पर उन्हें छुट्टी दे गई थी। छोई के रिजॉर्ड पहुंचने के कुछ देर बाद सनी को फिर पेटदर्द होने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone
इस पर पर्सनल स्टाफ एवं बाउंसर उन्हें लेकर रात करीब साढ़े 11 बजे काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। 13 घंटे इलाज के बाद राहत होने पर सनी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इधर, अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक रविवार को सनी पर्सनल स्टाफ के साथ दोपहर ढाई बजे अस्पताल पहुंची।
 

4 of 5
sunny leone
मीडिया और प्रशंसकों को खबर न लगे, इसके लिए उन्होंने अस्पताल में आवास के गेट से प्रवेश किया। वह करीब ढाई घंटे तक अस्पताल में रहीं। यहां डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. मौलश्री अग्रवाल, डॉ. भूपेंद्र वर्मा ने इलाज किया। उन्होंने सनी की चेस्ट का एक्स-रे भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Leone
इस बीच सनी ने डॉ. मयंक और उनकी पत्नी डॉ. मौलश्री अग्रवाल के साथ चाय पी। साथ ही पिछले दिनों रामनगर में चली शूटिंग के बारे में चर्चा की। शाम साढ़े पांच बजे चार गाड़ियों के काफिले के साथ वह रामनगर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें