फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अप्रैल से सूर्य बदलेगा जगह, किस राशि पर अच्छा और किस पर पड़ेगा बुरा प्रभाव जानिए यहां

Sat, 14 Apr 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
sun sign
14 अप्रैल को सूर्य का गोचर मेष राशि में होने जा रहा है। जिस कारण कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन

2 of 8
राशिचक्र
ग्रहों का राजा सूर्य हर माह अपनी राशि बदलता है। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उच्च सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा मिलती है। 14 अप्रैल 2018 शनिवार को सूर्य प्रात: 8.28 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। और 15 मई 2018 तक इसी राशि में रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 8
aeroplane kullu
मेष : आगामी एक माह के दौरान इस राशि वालों को सरकारी कामकाज में लाभ मिलेगा। मंगल की राशि में सूर्य के प्रवेश से स्वभाव में उग्रता, गुस्सा अधिक आने जैसी स्थिति भी बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। बिजनेस में विस्तार करेंगे। 
वृषभ : इस राशि वालों के विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ परेशानी हो सकती है। तबियत खराब होने की आशंका है। शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। भूमि, भवन, संपत्ति की खरीदी-बिक्री कर सकते हैं।

 

4 of 8
money
मिथुन : इस राशि के लोगों की आय में अचानक वृद्धि होगी। नौकरीवालों के वेतन में वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। 
कर्क : कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। अपने उच्चाधिकारियों को इम्प्रैस करेंगे। सरकारी कामकाज संपन्न होंगे। अपने स्वाथ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

 
विज्ञापन

5 of 8
राशिचक्र
सिंह : पारिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा। पुराने रूके का पूरे होंगे। लंबी दूरी की यात्राएं करने का योग है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक स्थिति में खुशहाली आएगी।
कन्या : कन्या राशि के जातकों को आगामी एक माह में बीमारियां परेशान कर सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी की ओर से धन-संपत्ति का लाभ होगा।

 
विज्ञापन

6 of 8
marriage
तुला : सूर्य का गोचर वैवाहिक जीवन के लिए लाभप्रद रहेगा। दांपत्य जीवन में चला आ रहा मनमुटाव दूर होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ होगा। सिंगल लोगों को प्यार मिलेगा।
वृश्चिक : इस राशि वालों के साहस की वृद्धि होगी। चुनौती से निपटने की हिम्मत मिलेगी। विरोधियों और शत्रुओं को पराजित कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन, वेतनवृद्धि मिलेगी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
लायंस स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी
धनु : इस राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स अच्छा रिजल्ट लाने में कामयाब होंगे। व्यर्थ की बहस में उलझेंगे तो प्रेम संबंध टूट सकता है। धन-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। 
मकर : पिता या परिजनों के साथ मतभेद बढ़ने के संकेत हैं। आपकी माता की सेहत भी बिगड़ सकती है। बात यदि नौकरीपेशा की करें तो वेतनवृद्धि और पद-प्रमोशन की संभावना है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
बरामद हुआ धन - फोटो : amar ujala
कुंभ : जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप अपने व्यवहार और कुशल बातचीत के जरिए दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। ईमानदार और लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मीन : इस दौरान अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी किसी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। सरकारी कामकाज में रूकावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें