फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में ‘रवि’ के वार से पारा 40 डिग्री पार, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

Mon, 21 May 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
summer - फोटो : amar ujala
राजधानी में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी के कुछ इलाकों में दोपहर में तेज धूप के बीच तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छू गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
summer
मौसम विभाग ने दिन का औसत अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया। अभी आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी का यह सिलसिला और बढ़ने के आसार हैं। रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली थी। गर्म हवाओं ने मौसम को और गर्म कर दिया। दोपहर 12 बजने तक सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। रविवार का दिन होने के बावजूद लोग आम जरूरतों के काम के लिए भी घर से बाहर नहीं निकले।

 
विज्ञापन

3 of 5
summer
जिन बाजारों में रविवार को दिनभर भीड़ रहती थी, वहां दोपहर में दो बजे के करीब सन्नाटा पसर गया। दिन में तापमान ने शहर के कई इलाकों में 40 डिग्री का आंकड़ा छू लिया। हालांकि दिनभर का दून का औसत अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन का यह अब तक का सबसे गर्म दिन है। अभी तक एक सप्ताह पूर्व दिन का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री तक पहुंचा था।
 

4 of 5
summer
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सूरज की तपिश और बढ़ेगी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल आ सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर बाद कुछ जगहों पर तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को भी तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
summer
रोजेदारों का भी कड़ा इम्तिहान
गर्मी की तपिश रोजेदारों का भी कड़ा इम्तिहान ले रही है। रविवार को सीजन के सबसे गर्म दिन में रोजेदारों ने शिद्दत के साथ 15 घंटे से अधिक का रोजा रखा। भीषण गर्मी के बीच भी रोजेदारों का उत्साह कम नहीं हुआ। पूरे दिन मस्जिदें रोजेदारों से गुलजार रही। शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी का कहना है कि इंसान जितनी शिद्दत के साथ रोजा रखता है, अल्लाह उसको इतना ही ज्यादा सवाब अता फरमाते है। 

दून में इस तरह उछला पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 मई-38.9-21.5
19 मई-38-22
18 मई-37-22
17 मई-37-22
16 मई-37-23
15 मई-34.6-20.3
14 मई-35-20
13 मई-37.4-24.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें