अक्सर हम छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हाथ से समय निकल जाने के बाद इसका अहसास होता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
blood pressure
डॉक्टर चंद्रकला कुटियाल ने बताया कि सामान्य स्वास्थ्य वाले व्यक्ति का हाई ब्लड प्रेशर 120 तथा लो ब्लड प्रेशर 80 होता है। खानपान और हमारे आज के लाइफ स्टाइल के कारण अधिकतर लोग ब्लड प्रेशर की गिरफ्त में आ जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
blood pressure
अगर थोड़ा काम करने पर थकान महसूस होती है या जरा सा तेज चलने पर परेशानी होती है या फिर आप सीढि़यां चढ़ने में काफी थक जाते हैं, तब भी आप हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।
4 of 8
heart
आपकी धड़कन पहले के मुकाबले तेज हो गई है या आपको अपने दिल के आसपास दर्द महसूस हो रहा है, तो हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
nose bleeding
- फोटो : getty
सांस न आना, लंबी सांस आना या सांस लेने में परेशानी होने पर ऐसे व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित हो सकते हैं। नाक से खून आए, तब भी आपको जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 8
सिर दर्द
उच्च रक्तचाप के प्रारंभिक लक्षण में संबंधित व्यक्ति के सिर के पीछे और गर्दन में दर्द रहने लगता है। जो आगे चलकर गंभीर समस्या बन जाती है।
विज्ञापन
7 of 8
tension
यदि आप खुद को ज्यादा तनाव में महसूस कर रहे हैं, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। उच्च रक्तचाप के लक्षणों में सिर चकराना भी आम है।
आमतौर पर उच्च रक्तचाप के रोगियों के साथ यह समस्या होती है कि उन्हें रात में नींद आने में परेशानी होती है। इन लक्षणों के दिखने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।