भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे वर्ल्ड कप सेमीफानइल मैच को देखने के लिए इस छात्र में गजब का जुनून देखने को मिला। तस्वीरें.. देहरादून में सरखेत गांव का रहने वाला दीपक पंवार उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का छात्र है। गुरुवार को उसका पेपर है, लेकिन वह हर हाल में मैच देखना चाहता है। दीपक के घर पर टीवी नहीं हैं, इसलिए इन खतरनाक रास्तों से गुजर कर उसने रिश्तेदार के घर से टीवी लाकर पहले अपने घर पर रख दिया। जून 2013 में आई आपदा में सरखेत को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। यहां अब न तो खेत बचे हैं न ही सड़क। इन खतरनाक रास्तों से गुजरकर लोगों को जाना पड़ता है। भारत की जीत के लिए दुआ मांगते नन्हे खिलाड़ी।