सुल्तानपुर से सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री वरुण गांधी ने कुछ ऐसा किया कि उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
2 of 6
varun gandhi
वरुण गांधी देहरादून स्थित बाबा फरीद इंस्टीट्यूट के रंगरेजा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को चुनने के बाद जनता विधानसभा और संसद भेजती है, उन्हें वापस बुलाने का अधिकार (राइट टू रिकॉल) भी जनता को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
varun gandhi
भाजपा सांसद ने कहा कि वह गांवों के भविष्य पर एक पुस्तक लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे गांवों से जुड़ी कई अहम बातें सामने आएंगी।
4 of 6
वरुण गांधी
- फोटो : SELF
उन्होंने किसी भी चुनाव से पहले खुली बहस की वकालत करते हुए कहा कि आम लोगों को ऐसा माहौल बनाना है कि अगला चुनाव चाहे वह पंचायत का हो या लोकसभा का, इस पर पहले खुली बहस हो।
विज्ञापन
5 of 6
वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
चुनाव में खड़े एक-एक व्यक्ति का विजन आम आदमी के सामने रखा जाए, इसके बाद चुनाव हो। उन्होंने राजनीति में सुधार पर जोर देते हुए राइट टू रिकॉल की वकालत भी की।
समारोह के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए समारोह स्थल पर मंडरा रहे एक ड्रोन को वरुण गांधी ने बंद करा दिया। इसके बाद वह पैदल ही कॉलेज के गेट तक आए तो छात्रों के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।