12 सितंबर से गुरु तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। और गुरु का संबंध सबसे अधिक ज्ञान से होता है। अतः यह बदलाव विशेषरूप से विद्यार्थियों के जीवन में प्रभाव डालने वाला है। ज्योतिषाचार्य पं. राजीव भट्ट ने गुरु के तुला में प्रवेश करने से अन्य राशियों में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया।
मेष - इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आने वाले 12 महीने अच्छे होंगे। इस बार मेहनत करके अच्छे नंबर पा सकते हैं। मेधावी मित्रों के साथ पढ़ाई करें और खाली समय में बौद्धिक बातचीत करें। जो मित्र पढ़ने में अच्छे हैं मेहनत करते हुए उन्हीं की तरह बनें। मोबाइल, कंप्यूटर और वीडियो गेम खेलने के की आदत है तो इसे बंद करें।
विज्ञापन
2 of 7
astrology
- फोटो : amarujala
वृष - इस राशि के जातकों को अब आलस्य छोड़ना होना। पढ़ाई में मन लगाना होगा। कोई भी चैप्टर पेंडिग में न रखें। पढ़ाई कल पर नहीं टालें। कठिन चैप्टरों से डरे नहीं, ध्यान से पढ़ें। यारी दोस्ती में समय बर्बाद न करें। मार्च से जुलाई के बीच में होने परीक्षाओं को गंभीरता से लें।
मिथुन -नियम बनाकर प्रतिदिन पढ़ाई करें। अपने टैलेंट को समझते हुए उसको तराशें। स्कूल में किसी भी साथी या टीचर को कुछ भी ऐसा न बोलें जिससे विवाद हो। रीडिंग पावर को बढ़ाएं। जो विद्यार्थी शोध या हायर स्टडी में हैं उनके लिए यह समय अच्छा है। अपने विषय को गहराई से समझते हुए उस पर पकड़ मजबूत करें।
विज्ञापन
3 of 7
astrology
- फोटो : amarujala
कर्क - याद करने के बाद लिखकर उसका अभ्यास करें। अपने मन को भटकने नहीं दें। मेहनत की जाए तो परीक्षा में नंबर अच्छे आ सकते हैं। भाग्य के भरोसे न बैठें।
सिंह - हैंडराइटिंग पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। जो विद्यार्थी स्पोर्ट्स स्कूल या कॉलेज में अध्ययन कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। अपनी बुक्स, कॉपी या नोट्स को संभालकर रखें। अपने महत्वपूर्ण नोट्स व अपनी टैक्नीक शेयर न करें।
4 of 7
astrology
- फोटो : google
कन्या - छोटे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, परीक्षाफल में अच्छे परिणाम आएंगे। शोध छात्र-छात्राओं के लिए यह लाभकारी रहेगा। किसी भी सहपाठी व अन्य किसी को भी अपशब्द बोलने से बचना होगा।
तुला - तुला राशि वाले विद्यार्थी 12 महीने पढ़ाई का भार महसूस करेंगे। स्कूल, ट्यूशन आदि में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। इस राशि वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसको बोझ नहीं समझना चाहिए। हंसते खेलते पढ़ाई करें। नियमित आउटडोर गेम्स भी खेलें। व्यायाम पर भी ध्यान दें। मानसिक रूप से बिल्कुल तनाव नहीं लें।
विज्ञापन
5 of 7
वृश्चिक राशि
वृश्चिक - पढाई के साथ-साथ अपनी बुक्स, नोटबुक आदि महत्वपूर्ण चीजों की सुरक्षा करें। गुरु के तुला राशि में पहुंचने के कारण कुछ याददाश्त कमोजर होगी। विद्यार्थियों को नियमित रूप से रिवीजन करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही परीक्षाफल में निराशा ला सकती है। मेहनत करनी होगी। फरवरी से जुलाई के बीच की गई मेहनत रंग लाएगी।
धनु - आलस्य से बचना होगा गुरु का संचरण विद्यार्थी में आलस्य की मात्रा बढ़ा सकता है। बडों का सहयोग लेना चाहिए। ट्यूशन या स्कूल में टीचर से सहयोग लेना चाहिए। विशेष बात यह है कि धनु राशि के कमजोर विद्यार्थियों को अपनी कमियों को बिल्कुल भी छिपाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
कुंभ राशि
मकर - जो विद्यार्थी हायर स्टडी के लिए विदेश जाने या विदेशी विद्यालय से अध्ययन करना चाहते हैं उन्हें सफलता मिलेगी। वहीं उनके लिए करियर चुनने में भी मदद मिलेगी।
कुंभ - कुंभ राशि के विद्यार्थियों में और अधिक बुद्धि का विकास होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं बनेंगीं। करियर के लिए तैयारी करने वालों को नए-नए अवसर प्राप्त होंगे।
मीन - इन 12 महीनों में आपकी छोटी-छोटी यात्राएं अधिक हो सकती हैं जिसकी वजह से आपकी पढ़ाई कई बार ब्रेक होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। मन लगाकर गहराई से पढ़ना होगा क्योंकि परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।
गुरु की गति…
12 सितम्बर 2017 - तुला राशि में प्रवेश (चित्रा नक्षत्र)
13 अक्टूबर 2017 - अस्त
14 अक्टूबर 2017 - स्वाती नक्षत्र मे प्रवेश करेंगे
10 नवम्बर 2017 - उदित
17 दिसम्बर 2017 - विषाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे
10 मार्च 2018 - विषाखा नक्षत्र में वर्की हो जाएंगे
18 जून 2018 - वर्की होंगे
11 जुलाई 2018 - मार्गी हो जाएंगे
03 अगस्त 2018 - विषाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे
11 अक्टूबर 2018 - तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे