फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM की लाइन से छुटकारा दिलाने को इस छात्र ने बनाया अनूठा एटीएम

Tue, 20 Dec 2016 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
atm - फोटो : amar ujala
नोटबंदी के परेशान देश की जनता के लिए ये छात्र आशा की किरण बनकर आया है। इस छात्र ने अपनी प्रतिभा से अनूठे एटीएम का आविष्कार किया है। जौनसार-बावर के छात्र ने बारह दिन की मेहनत के बाद 32 इंच ऊंचा व 20 इंच चौड़ा एटीएम मॉडल तैयार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
atm
टॉर्च की बैटरी व प्लाइवुड लकड़ी से निर्मित इस एटीएम मॉडल का बटन दबाने पर उससे बैंक एटीएम की तरह एक खांचे से नोट बाहर निकलते हैं। देहरादून जिले के अटाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतिभा के धनी 12वीं के छात्र कल्याण सिंह चौहान अब सौर ऊर्जा से संचालित मोटर वाहन का मॉडल तैयार करना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
money
त्यूणी तहसील के अंतर्गत कांडोई-भरम खत के नौरा गांव निवासी कल्याण सिंह का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसके पिता फतेह सिंह व मां सुशीला देवी गांव में ही खेती-किसानी कर परिवार की पालन पोषण करते हैं।
 

4 of 6
atm
गरीबी के चलते कल्याण को विज्ञान की पढ़ाई छोड़ कला संकाय में एडमिशन लेना पड़ा। छोटी बहन कविता, भाई प्रदीप 10वीं व नवीं कक्षा में पढ़ते हैं। कल्याण भले ही विज्ञान विषय नहीं पढ़ पाया, लेकिन विज्ञान के प्रति लगाव ने उसे इस एटीएम का आविष्कार करने के लिए प्रेरित किया।
 
विज्ञापन

5 of 6
कल्याण ने बताया कि नोटबंदी के कारण बैंकों के बाहर जुटी लोगों की भीड़ देखकर एटीएम मॉडल बनाने का ख्याल आया। उसने फर्नीचर की दुकान के बाहर फेंके प्लाइवुड लकड़ी के कुछ टुकड़े एकत्र कर एटीएम मशीन तैयार की। इसके अंदर नोट रखने को टिन की चादर से छोटे आकार का खांचा बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
atm
जबकि, नोट निकालने को विशेष बटन व एटीएम संचालन के लिए टॉर्च की बैटरी लगाई गई है। महत्वपूर्ण बात यह कि इसमें उसने किसी का भी मार्गदर्शन नहीं लिया। एटीएम मॉडल काजब विद्यालय प्रबंधन व अन्य लोगों के सामने पेश किया गया तो सब हैरान रह गए और सबने खूब तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें