फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस के ये किरदार, मायने रखते हैं हर बार

Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
राकेश खंडूड़ी / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 12
Harish Rawat rally - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड में सत्तारुढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा बेशक खांटी सियासतदां हरीश रावत हैं, मगर उनके चुनावी रथ को विजय पथ पर ले जाने का दारोमदार अकेले उन्हीं पर नहीं हैं। ये बात जरूर है कि सियासी संकट के बाद कुछ किरदार कम हो गए हैं। कभी कांग्रेस कद्दावर नेताओं का कुनबा होता था, जिसमें से सतपाल महाराज, विजय बहुगुणा और डॉ. हरक सिंह रावत सरीखे बड़े नेता भाजपा में जा चुके हैं। मगर जो बड़े नाम बचे हैं, उनकी राय के पार्टी में खास मायने हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
अंबिका सोनी ने भाजपा पर लगाया षड़यंत्र का आरोप - फोटो : ANI
अंबिका सोनी: एआईसीसी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी होने के नाते अंबिका सोनी इलेक्शन की मुख्य कड़ी हैं। पंजाब चुनाव के बावजूद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें उत्तराखंड में तैनात रखकर भरोसा जताया है। संगठन, सरकार और आलाकमान के बीच संतुलन की धुरी अंबिका ही हैं।
  
विज्ञापन

3 of 12
sanjay kapoor
संजय कपूर: पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर इस चुनाव में अहम कड़ी हैं। वह आलाकमान के प्रतिनिधि के तौर पर सांगठनिक गतिविधियों, प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया और प्रचार अभियान को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
 

4 of 12
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
हरीश रावत: मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। पार्टी में एक बड़े खेमे की माने तो कांग्रेस की चुनावी वैतरणी वही पार लगा सकते हैं। किस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा, ये तय करने में उनकी राय बेहद अहम है। चुनाव प्रचार में वह सबसे डिमांडेबल स्टार कंपेनर हैं।
 
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : file photo
किशोर उपाध्याय: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते विस चुनाव में किशोर उपाध्याय की भूमिका सबसे अहम हैं। सीएम के बाद वही हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य चुनावी नतीजों से तय होना हैं। संगठन में वह उतने ही ताकतवर हैं, जितने सरकार में मुख्यमंत्री।
 
विज्ञापन

6 of 12
Indira Hridayesh - फोटो : ani
इंदिरा हृदयेश: वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री इंदिरा का प्रदेश की कद्दावर सियासतदां हैं। कुमाऊं की सियासत में उनकी पसंद और नापसंद मायने रखती है। उनकी इसी कद्दावर छवि के कारण उन्हें मुख्यमंत्री मजबूत दावेदार माना जाता है। कांग्रेस आलाकमान में उनकी खास जगह है, इसलिये संगठन और सरकार के स्तर पर होने वाले हर अहम निर्णय में उनकी भूमिका होती है।
 
विज्ञापन

7 of 12
प्रीतम सिंह - फोटो : AmarUjala
प्रीतम सिंह : वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री प्रीतम की एक क्षेत्र विशेष में मजबूत पकड़ होने के साथ केंद्रीय नेतृत्व में भी अच्छे संपर्क हैं। सीएम के दावेदार के तौर पर उनका नाम भी उछलता रहा है।
 

8 of 12
yashpal arya
यशपाल आर्य: संगठन की कमान थामने के बाद से यशपाल आर्य एक नये सियासी ध्रुव की तरह स्थापित हुए हैं। वह पार्टी के बड़े दलित नेता हैं, जिन्हें कांग्रेस आलाकमान खास महत्व देता है। इस चुनाव में आर्य का किरदार अहम माना जा रहा है।

 

9 of 12
prakash joshi
प्रकाश जोशी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी प्रकाश जोशी हालांकि यूपी चुनाव में पार्टी का जिम्मा देख रहे हैं, मगर पार्टी की सियासत में उन्हें भी अहम किरदार माना जाता है।  
 

10 of 12
ranjeet
रंजीत रावत: मुख्यमंत्री वफादार पूर्व विधायक रंजीत रावत की चुनाव में इस लिहाज से अहम भूमिका है क्योंकि मुख्यमंत्री से लेकर संगठन के प्रचार तंत्र की धुरी वही माने जा रहे हैं।
 

11 of 12
jot singh bisht
जोत सिंह बिष्ट: पार्टी के उपाध्यक्ष जोत सिंह सांगठनिक गतिविधियों की अहम कड़ी। पार्टी के कार्यक्रमों का रोड मैप बनाने का जिम्मा संभाल रहे। 
विज्ञापन

12 of 12
नव प्रभात - फोटो : अमरउजाला
नव प्रभात: कैबिनेट मंत्री नवप्रभात को कांग्रेस के थिंक टैंक के तौर पर जाना जाता है। यही वजह है कि उन्हें घोषणा पत्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें