फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में ये चेहरे करेंगे भाजपा का बेड़ा पार

Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
bjp
सत्ता में वापसी के लिए भाजपा भले चुनाव में बिना चेहरे के उतर रही है, लेकिन चुनावी संग्राम में कई दिग्गज फ्रंट पर रहेंगे। भाजपा में इस बार इतने बड़े बड़े चेहरे हैं जितने किसी भी विधानसभा चुनाव में नहीं रहे। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
अजय भट्ट - पार्टी का इनपर भरोसा इस बात से दिखता है कि एक पद और एक व्यक्ति का मानक इनके लिए नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष दोनों प्रभार इन्हीं के पास है। हर कमेटी का अजय हिस्सा हैं। 

राष्ट्रीय संगठन सहमंत्री शिवप्रकाश - आरएसएस के बैक्रग्राउंड के साथ उत्तराखंड से उनकी पुरानी जड़े जुड़ी हैं। अहम पद के साथ संसदीय बोर्ड में इनकी मौजूदगी टिकट वितरण में इनकी भूमिका को अहम बनाता है।
 
विज्ञापन

3 of 9
बीसी खंडूड़ी - फोटो : AmarUjala
बीसी खंडूड़ी - प्रदेश की सियासत में इनकी बेदाग छवि के साथ बड़ा कद है। पिछले चुनाव में इनके नाम पर भाजपा के पक्ष में मत प्रतिशत बढा था। गढ़वाल में इनके चेहरे का तिलिस्म आज भी है, जिसके चलते इनकी राय टिकट वितरण के साथ चुनावी जनसभाओं में पार्टी सर्वाधिक उपयोग करेगी।

नरेश बंसल - राष्ट्रीय संगठन और आरएसएस में खासी पैठ होने के साथ लंबे समय से महामंत्री के अहम पद पर विराजमान हैं। केंद्र से आने वाले नेताओं के दौरों पर यह रणनीति तैयार करते हैं।
 

4 of 9
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Self
भगत सिंह कोश्यारी - कोश्यारी का संघ से पुराना नाता रहा है। कुमाऊं में यह भाजपा के सबसे बड़े दिग्गज हैं, जिनकी जरूरत पार्टी को अपने प्रचार अभियान में सर्वाधिक पड़ेगी। अभी तक हुई रैलियों से इसके संकेत भी मिले हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
विजय बहुगुणा - फोटो : AmarUjala
विजय बहुगुणा - कांग्रेस छोड़कर भाजपा में बागियों के नेता के तौर पर बहुगुणा की भूमिका अहम हो गई है। टिहरी संसदीय क्षेत्र में कई जगह इनकी खासी पकड़ होने के साथ इनकी सियासी विरासत का लाभ भी पार्टी को मिल सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 9
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमरउजाला
रमेश पोखरियाल निशंक - इनकी राजनीतिक छवि पर विपक्ष भले हमले करने से नहीं चूकता, लेकिन कुछ विधानसभा क्षेत्रों में इनका मजबूत सियासी गणित और सक्रियता पार्टी को फायदा दे सकता है।
 
विज्ञापन

7 of 9
अजय टम्टा - फोटो : PTI
अजय टम्टा - सांसद बने पूर्व मुख्यमंत्रियों की जगह टम्टा को केंद्रीय राज्य मंत्री का पद देकर उनके बढ़ते कद की ओर इशारा किया है। बतौर मंत्री टिकटों के वितरण में इनकी भी राय रहेगी।

अनिल बलूनी - राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इनको प्रवक्ता की जिम्मेदारी होने से इनकी केंद्रीय नेतृत्व में पकड़ मजबूत है। उत्तराखंड से संबंधित संगठनात्मक निर्णयों में बलूनी को शामिल किया जाता है।

8 of 9
श्याम जाजू - फोटो : file photo
श्याम जाजू - बतौर प्रदेश प्रभारी जाजू हर कोर कमेटी का हिस्सा हैं। टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रचार रणनीति तय करने में यह अहम रहेंगे।

त्रिवेंद्र रावत - झारखंड के प्रभारी और पूर्व मंत्री रावत की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से निकटता बताई जाती है। पार्टी की हर कमेटी का रावत अहम हिस्सा हैं। केंद्रीय नेता के साथ मंच पर इनकी उपस्थिति रहना दर्शाता है कि पार्टी में इनकी राय अहम रहेगी। 





 
विज्ञापन

9 of 9
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala
सतपाल महाराज- कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा में आए महाराज लंबे अरसे से बिना किसी अहम जिम्मदारी के हैं। गढ़वाल में इनकी कुछ सीटों में पकड़ होने के साथ बतौर धर्मगुरु खासी पहचान इनको पार्टी का पोस्टर ब्वाय तो बना चुकी है।

​संजय कुमार - प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर होने के चलते इनकी भूमिका अहम हो जाती है। इनकी राष्ट्रीय संगठन में भी पैठ है, जिससे टिकटों पर इनकी राय भी अहम रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें