सचिन तेंदुलकर के 'आशियाने' को तोड़ते वक्त मजदूरों और अफसरों को एक दरवाजा मिला, जिसके पीछे का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
2 of 8
sanjay narang
मसूरी में उद्योगपति संजय नारंग के ढहलिया बैंक हाउस के ध्वस्तीकरण के दौरान तहखाने में लॉकर रूम मिला है। गुप्त तरीके से बनाए गए अत्याधुनिक सुविधा से लैस लॉकर रूम में मुबंई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप बन रहे एक विशाल होटल का नक्शा भी बरामद हुआ, जो संजय नारंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
dahelia bank
लंढौर स्थित ढहलिया बैंक हाउस को अब तक लगभग 30 फीसद तक तोड़ा जा चुका है। रविवार को यहां भूमिगत दो लॉकर देखकर कैंट बोर्ड अफसरों सहित तोड़फोड़ कर रहे मजदूर भी चौंक गए। यहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि जब रात को सो रहे थे तो बगल की दीवारों से बीप वाली आवाजें सुनाई दी, जिसे सुनकर वह डर गए।
4 of 8
sachin
अगले दिन अधिकारियों को जानकारी देने के बाद मजदूरों ने लकड़ी की दीवार तोड़ी, जहां गुप्त दरवाजा था। जब फट्टे हटाए गए तो अंदर दो लॉकर मौजूद थे, जो बंद थे। उधर, ढहलिया बैंक के मजबूत ढांचे को तोड़ने वाली जेसीबी रविवार को खराब हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
sachin
इसके बाद दूसरी जेसीबी मंगाकर तोड़ने का काम शुरू किया गया। ध्वस्तीकरण की देखरेख कर रहे विशाल ने बताया कि भवन में भूमिगत लॉकर मिले हैं। लॉकर के पास से एक नक्शा बरामद हुआ है जो कि संभवत: संजय नारंग के मुंबई में बन रहे होटल का है।
विज्ञापन
6 of 8
sachin
ढहलिया बैंक हाउस में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के बीच केमिकल गैस का रिसाव होने लगा है। यहां काम कर रहे मजदूरों व अधिकारियों का कहना है कि भवन से केमिकल की तेज दुर्गंध आ रही है। बीते दिनों बैंक हाउस के तहखाने में 45-45 हजार लीटर क्षमता के तीन फायर टैंक, तीन बड़े जेनरेटर और दर्जनों बैटरी मिली थी। यहां काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि संभवत: इनसे यहां गैस का रिसाव हो रहा है। सोमवार को छावनी परिषद के अधिकारी ढहलिया बैंक हाउस का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
sachin
की जा रही वीडियोग्राफी
छावनी परिषद लंढौर उद्योगपति संजय नारंग के ढहलिया बैंक हाउस को तोड़ने में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। भवन क्षेत्र परिसर में आने जाने वाले हर व्यक्ति व वाहन की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। भवन के हर कोने की भी फ ोटोग्राफ ी व वीडियोग्राफ ी की जा रही है।
उद्योगपति संजय नारंग के आशियाने में लगे अखरोट व चेस्टनट के विशाल पेड़ ही अब इस भवन के आखिरी गवाह रह जाएंगे। महल रूपी भव्य आशियाने के इतिहास के रूप में याद बन कर रह जाएंगे। छावनी परिषद के अधिकारियों का कहना है कि इन पेड़ों को नहीं काटा जाएगा। (बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि ये बंगला ऑफ द रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर का है।)